कुचेना में जन्माष्टमी पर मटका फोड़ कार्यक्रम में दिखा उत्साह, बड़ी संख्या में जुटे लोग।

कुचेना:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कुचेना नगर में मटका फोड़ प्रतियोगिता धूमधाम से मनाया गया।
जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को आकर्षित किया, क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भी श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उत्सव मनाया गया. कुचेना नगर में ‘मटका फोरो, इनाम जीतो प्रतियोगिता, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन युवा समिति कुचेना द्वारा किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में मटका फोड़ने के लिए ग्रामीण युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजन में नगर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। सांसद प्रतिनिधि व युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिससे लोगों में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकजुटता का संदेश मिलता हैं। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में कुचेना के वरिष्ठजन  फिरत सिंह कंवर, धीरेन्द्र कुर्रे, अशोक कंवर, डॉ ख़ेमचन्द शर्मा, बीआर बंजारे, निर्मल यादव, राजेंद्र कुर्रे, चतुर सिंह, गोविंद चौहान, प्रहलाद कंवर, सफी खान, संतोष बंजारे, राम कुमार यादव आदि रहें। कार्यक्रम का आयोजन युवा समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार कंवर, उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश कुर्रे, सचिव मुकेश कुमार, सह सचिव विकास यादव, अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान व संयोजक अभिनय कंवर, नीरज बंजारे, प्रमोद कंवर, सूरज बंजारे, शनि देव, शंभू साहू, शहजादा भाई, अभिषेक बंजारे, जय कंवर, सुनील चौहान, शिव सोनवानी, इरफान, शोएब भाई, शशि रंजन, सम्राट कंवर, बंटी बंजारे,आशीष बंजारे, मन्नू कंवर, दुर्गेश कंवर कैलाश कंवर, गजानन, नटराज सिंह, रामनाथ चौहान, शोएब मिर्जा, विक्की, सुनील के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW