तकनीक से सशक्त गाँवः अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र बना ग्रामीण विकास का नया आधार । विश्वास का सहारा-गांव में ही समय, धन और श्रम तीनों की बचत

कोरबा । भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गांव-गांव तक डिजिटल सेवाओं को पहुँचाने के उद्देश्य से संचालित “अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र“ अब ग्रामीण अंचलों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कोरबा जिले के ग्राम बेला में प्रारंभ हुए इस केन्द्र ने ग्रामीणों को न केवल समय की बचत कराई है, बल्कि उन्हें शहरों के चक्कर लगाने से भी मुक्ति दिलाई है। अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र में बैंकिंग सेवाओं से लेकर दस्तावेज़ सत्यापन, पेंशन, शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने तक सभी कार्य हो रहे हैं। अब गांव की महिलाएं और बुजुर्ग भी सहजता से इन सेवाओं का लाभ उठा पा रहे हैं।
कोरबा जिले के ग्राम बेला में रहने वाले श्री धनीराम कंवर बताते हैं कि अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र खुलने से हमें अब बालको पैसे निकालने जाने की आवश्यकता नहीं होती। पहले छोटी-छोटी आर्थिक जरूरतों के लिए भी हमें कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सारी सुविधा हमें अपने ही गांव में उपलब्ध है। मेरी सभी आवश्यक कार्यवाही – पैसे निकालना, शासकीय योजनाओं का लाभ लेना, कार्ड बनवाना – सब इसी केन्द्र से हो जाती है।
श्री धनीराम कंवर की पत्नी भी शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की हितग्राही हैं। वे कहती हैं कि अब योजना की राशि सीधे गांव में ही केन्द्र से प्राप्त हो जाती है। पैसे निकालने के लिए शहर या बैंक शाखा जाने की आवश्यकता नहीं रहती। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है और घर-परिवार की देखभाल भी आसानी से हो जाती है। श्री कंवर ने इसी केन्द्र से आयुष्मान कार्ड भी बनवाया है। उनका कहना है कि हम गरीब लोग बड़े अस्पतालों में इलाज कराने में सक्षम नहीं थे। अब आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज की सुविधा मिल जाएगी। इस सुविधा केन्द्र ने हमारे जीवन में वास्तविक बदलाव ला दिया है।
अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं का प्रसार करना और लोगों को शहरों के बजाय गांव में ही सरकारी व गैर-सरकारी सेवाओं से जोड़ना है। ग्राम बेला का यह केन्द्र गांव के युवाओं को रोजगार भी दे रहा है। यहां प्रशिक्षित ऑपरेटरों के माध्यम से सभी कार्य तेजी और पारदर्शिता से सम्पन्न किए जाते हैं।
कोरबा जिले में स्थापित अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों के माध्यम से पेंशनधारियों को समय पर पेंशन मिल रही है, किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं की राशि सीधे उनके खाते में मिल रही है और उसका निकासी कार्य गांव से ही हो रहा है, महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि समय पर मिल रही है, ग्रामीणों के आयुष्मान भारत कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों का कार्य नजदीक ही हो रहा है, युवा वर्ग को रोजगार, पढ़ाई और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र ने ग्राम बेला सहित आसपास के गांवों के लोगों का जीवन सरल बना दिया है। यह केन्द्र न केवल तकनीकी रूप से ग्रामीणों को सशक्त बना रहा है, बल्कि उनके समय, धन और श्रम की बचत कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रहा है।
ग्राम बेला निवासी श्री कंवर कहते हैं कि आज हम महसूस करते हैं कि शासन की योजनाएँ सच में हम तक पहुँच रही हैं। इस सुविधा केन्द्र ने हमें शहर की भागदौड़ से मुक्ति दिलाई है और हमारे जीवन को सरल बना दिया है। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को धन्यवाद देता हूं।

  • इन्हें भी देखें

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    पाली.पाली मंडल द्वारा VB-G RAM G अधिनियम विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन पाली के गुरुद्वारा हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीपका नगर…

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    *कोरबा/पाली:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा अपने कोरबा जिला के विभिन्न मंडलों का दौरा आज से प्रारंभ किया है और आज अपने प्रवास के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW