कोरबा । कोरबी मुड़ापार विकास खंड पाली के अंतर्गत प्रधान मंत्री सड़क योजना एजेंसी के द्वारा करोड़ों रुपए का लागत से सड़क बनाया जा रहा है ठेकेदार द्वारा भूमिपूजन के बाद एक माह तक काम शुरू नही किया जब मानसून शुरू होने वाली थी तब सड़क में मिट्टी डालकर पूरी सड़क को कीचड़युक्त बना दिया है आज इस मार्ग में आवागमन पूरी ढप्प पढ़ गया है स्कूल के बच्चो पूरे कीचड़ में आना जाना पड़ रहा है मरीज को हॉस्पिटल ले जाने के लिए एम्बुलेंस भी नही जा सकती ठेकेदार को संपर्क करने पर अपनी ऊंची पहुंच बताता है माननीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल का रिस्तेदार बताता है और अधिकारी गण को सुध नहीं है जब ईई नाग साहब थे तब ठेकेदार को बोलकर कुछ राहत कार्य करवाए थे अभी के अधिकारी को ठेकेदार के ऊपर पूरे निर्भर है जिसे ठेकेदार ही इनको तनखा देते है साफ समझ आता है कि ठेकेदार वर्तमान समय में अधिकारी के ऊपर हावी नजर आ रहे है इस मामले को स्थानीय विधायक को कई बार शिकायत की गई है उनके द्वारा भी बार बार अधिकारी को बोला गया फिर भी कान में जूं तक नहीं रेंगा कि लोगो को अपने हक की लड़ाई के लिए सड़क पर आना पड़ेगा अब देखना है कि लोगो का इस समस्या से निजाद कब मिलेगी क्या ऊंची पहुंच के कारण सड़क का काम कितना मजबूत बनेगा पूरे बच्चे इस समस्या को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जयसवाल के पास पहुंचे थे जिला पंचायत के 29/8/25 के बैठक में जल्द इस मुद्दे को रखने का आश्वासन दिया गया है साथ ही साथ कलेक्टर साहब को इस विषय को संज्ञान में लाएंगे





