मां की ममता हुई शर्मशार: नवजात शिशु को झोले में भरकर झाड़ियों में फेंका, ग्रामीणों ने डायल 112 के मदद से सरकारी अस्पताल पहुँचाया

कोरबा/पाली ।  अवैध संबंधों के परिणीति में किसी बिन बिहाए मां ने लोकलाज के भय से जन्मे नवजात शिशु को झोले में भरकर एक ग्रामीण के बाड़ी में झाड़ियों के बीच फेंक दिया। सुबह ग्रामीण ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तब नवजात का पता चला। जिसके तुरंत बाद गांव के लोगों ने डायल 112 को सूचित किया और नवजात को सरकारी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया, साथ ही पुलिस को भी घटना से सूचित किया गया है।

मामला पाली थानांतर्गत ग्राम डोंगानाला की है, जहां किसी बिन बिहाए निर्दयी मां ने ममता को झकझोरने वाली कृत्य को अंजाम देते हुए जन्मे नवजात शिशु को एक झोले में भरकर गांव के एक ग्रामीण किसान सत्ते सिंह मरकाम के बाड़ी में झाड़ियों के बीच बीती रात फेंक दिया था। आज सुबह जब ग्रामीण को अपने घर के पीछे स्थित बाड़ी से किसी नवजात के रोने की आवाज आयी और वह जब मौके पे जाकर देखा तो झोले में भरकर फेंके गए जीवित नवजात तड़पता मिला, जिस नवजात के शरीर पर चींटी व अन्य कीड़े चल रहे थे। जिसके बाद यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया। जहां मौजूद लोग नवजात की हालत देख भावुक हो गए। इसके बाद लोगों ने डायल 112 को मामले की जानकारी दी तथा जिसके मदद से नवजात शिशु को पाली के सरकारी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने पाली पुलिस को इस मामले की जानकारी दे दी है। जिस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने नवजात से जुड़ी जरूरी कार्रवाई शुरू की है अथवा नही, इसकी जानकारी तो नही मिल पाई है लेकिन शिशु को अस्पताल के गहन चिकित्सा वार्ड में रखा गया है और डॉक्टरों की टीम नवजात की देखभाल कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि नवजात शिशु का जन्म बीती रात्रि में ही हुआ है, जो अवैध संबंधों का परिणाम हो सकता है और जिसे लोकलाज के भय से मां ने झोले में भरकर लावारिश हालत में फेंक दिया।

  • इन्हें भी देखें

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    पाली.पाली मंडल द्वारा VB-G RAM G अधिनियम विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन पाली के गुरुद्वारा हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीपका नगर…

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    *कोरबा/पाली:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा अपने कोरबा जिला के विभिन्न मंडलों का दौरा आज से प्रारंभ किया है और आज अपने प्रवास के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    संस्कार पब्लिक स्कूल, बांधाखार में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

    संस्कार पब्लिक स्कूल, बांधाखार में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW