जिला के कृषि विभाग के टीम द्वारा उर्वरक विक्रय दुकानों का किया गया निरीक्षण

कोरबा । कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर कार्यालय उप संचालक कृषि कोरबा के जिला स्तरीय टीम द्वारा दुकानों में छापेमारी सतत की जा रही है। सोमवार को कृषि विभाग की टीम द्वारा जिले के खाद दुकानों का निरीक्षण किया। श्याम खाद भण्डार उरगा तथा सोनरक्षा कृषि केन्द्र कुदुरमाल में खाद विक्रय का निरीक्षण में पाया गया कि उक्त दुकानों में वर्तमान स्थिति में खाद का भण्डारण निरंक है। पटेल कृषि केन्द्र में कीटनाशक दवाओं का निरीक्षण किया गया।
              उप संचालक कृषि ने बताया कि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 6298.46 मेट्रिक टन यूरिया का वितरण किया गया था जबकि इस वर्ष 2025-26 में 6494.625 मेट्रिक टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है। वर्ष 2025-26 में जिले मे कुल खाद भण्डारण का लक्ष्य 20637 मेट्रिक टन था जिसके विरूद्ध आज की स्थिति में 17007.62 मेट्रिक टन खाद का भण्डारण किया जा चुका है जिसमें से 16270.23 मेट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है। जिले में यूरिया खाद मांग के अनुरूप खाद का भंडारण किया जा चुका है जिन स्थानों पर यूरिया खाद उपलब्ध नही है उन स्थानों पर सहकारी समितियों के द्वारा खाद की मांग डी डी जमा किया जा चुका है । शासन से खाद उपलब्ध होते ही समितियों में तत्काल भंडारण किया जायेगा। वर्तमान में नई तकनीकी द्वारा विकसित नैनो यूरिया व नैनो डीएपी का समितियों में भण्डारण 1544 नग (बॉटल) उपलब्ध है जबकि कुल 25246 नग (बॉटल) भंडारण किया गया था जिसमें से कृषकां द्वारा 23702 नग नैनो यूरिया व नैनो डीएपी का उपयोग कर लिया गया है । शासन के दिशा निर्देशानुसार उर्वरक विक्रय हेतु पी.ओ.एस. मशीन की अनिवार्यता एवं निर्धारित दर पर उर्वरकों का विक्रय सुनिश्चित करने हेतु संबंधितो को निर्देशित किया गया है। जिसके कारण उर्वरक का विक्रय एवं उपलब्धता की स्थिति का निरीक्षण जिला स्तर पर लगातार किया जा रहा है अनियमितता पाये जाने पर कार्यवाही किया जा रहा है।

  • इन्हें भी देखें

    नेवसा को मिली 53.25 लाख की विकास कार्यों की सौगात, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमि पूजन

    हरदीबाजार -ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को गति देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।…

    पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

    कोरबा – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सरपंच संजय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW