विकास की नई सौगात : विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया मुढाली में पी.डी.एस भवन व सी.सी. रोड का भूमि पूजन

कोरबा ।  जिले अंतर्गत कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल ने ग्राम पंचायत मुढाली में विकास कार्यों का भूमि पूजन कर ग्रामीणों के लिए नए संजीवनी देने का कार्य किया। कुल 27 लाख रुपए की लागत से इन कार्यों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।


पी.डी.एस भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन :

विधायक प्रेमचंद पटेल ने बताया कि पी.डी.एस भवन का निर्माण 12.40 लाख रुपए (DMF मद से) की राशि से किया जाएगा। यह भवन ग्रामीणों को सुविधा और सुगमता प्रदान करेगा, जिससे राशन वितरण सुचारू रूप से संभव होगा।


सी.सी. रोड निर्माण

विश्राम घर से घरम घर तक :  विधायक निधि से 5 लाख रुपए की राशि में विश्राम घर से घरम घर तक की सड़क को सीमेंट कॉंक्रीट रोड के रूप में निर्माण किया जाएगा। यह मार्ग क्षेत्रवासियों की आवाजाही में विशेष सहूलियत देगा।


सी.सी. रोड निर्माण – अम्बेडकर चौक से मुक्ति घाम तक :-

अम्बेडकर चौक से मुक्ति घाम तक : DMF मद से 10 लाख रुपए की राशि से अम्बेडकर चौक से मुक्ति घाम तक सी.सी. रोड का निर्माण कार्य संपन्न किया जाएगा, जो क्षेत्र की संपर्कता और विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।


विधायक प्रेमचंद पटेल का संदेश :  हमारा प्रयास है कि हर विकास कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो। क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना हमारा लक्ष्य है। विकास कार्य रुकेंगे नहीं, और हर क्षेत्र में पक्की सड़क व नाली बनाकर लोगों की समस्या का स्थायी समाधान करेंगे।”
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव, पूर्व युवा आयोग सदस्य रघुराज सिंह उईके, सरपंच रमेश्वर सिंह मरकाम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • इन्हें भी देखें

    दुख की घड़ी में सरपंच संजय राज बने सहारा,दो शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    कोरबा – ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज अपनी जनहितकारी पहल और संवेदनशील कार्यों के लिए लगातार चर्चा में हैं। पंचायत क्षेत्र में संचालित श्रद्धांजलि योजना के माध्यम से…

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    👉पाली क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा के आश्रित ग्राम खलारी पारा का मामला कोरबा.÷ पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम खलारीपारा में वन विभाग एवं प्रशासन ने संयुक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    दुख की घड़ी में सरपंच संजय राज बने सहारा,दो शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

    पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

    विश्व रक्तदान दिवस पर CISF एनटीपीसी सीपत का सराहनीय पहल, अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान

    एनटीपीसी सीपत की पहल से निखरीं 121 बेटियों की प्रतिभा, भावुक विदाई के साथ हुआ GEM-2026 का समापन

    बिलासपुर में आज सजेगा सुरों का महाकुंभ, शारदा म्यूजिकल ग्रुप का सीजन-8 आयोजन

    ग्राम पंचायत बांधाखार में किया जायेगा निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW