जिला चिकित्सा अधिकारी ने पाली स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्था मे सुधार के बी एम ओ को दिए कड़े निर्देश

पाली (कोरबा) । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में लगातार अव्यवस्थाओं और मरीजों से पैसों की वसूली जैसे मामलों के सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। हाल ही में जिला पंचायत कोरबा की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास सभापति माया रूपेश कंवर ने औचक निरीक्षण कर अस्पताल की खामियों पर कड़ी नाराज़गी जताई थी। इसके बाद अब जिला चिकित्सा अधिकारी एस.एन. केसरी ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की कमी तुरंत दूर की जाए। इसके तहत बिजली, पानी, शौचालय और पार्किंग व्यवस्था को सुधारने के लिए थाना स्तर पर सूचना देकर आवश्यक सूची तैयार करने और कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने डीएमएफ मद से स्त्री रोग विशेषज्ञ (महिला डॉक्टर) की नियुक्ति की व्यवस्था करने को कहा, साथ ही जीवनदीप समिति की बैठक हर तीन माह में अनिवार्य रूप से आयोजित करने पर बल दिया। निरीक्षण में नए पोस्टमार्टम कक्ष (पीएम रूम) को सुचारू रूप से संचालित करने और ब्लड स्टोरेज रूम के संचालन एवं सोनोग्राफी कार्य के लिए रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था करने की बात कही इसके अतिरिक्त आई स्पेशलिस्ट (नेत्र चिकित्सक) की नियुक्ति और रात्रिकालीन सुरक्षा हेतु अस्पताल परिसर में नगर सैनिक की तैनाती की बात भी कही गई।

गौरतलब है कि सभापति माया रूपेश कंवर ने पूर्व निरीक्षण में सिजेरियन डिलीवरी न होने, आपातकालीन विद्युत व्यवस्था की कमी, प्रसव कार्य में मरीजों से वसूली और अस्पताल की लचर व्यवस्था को लेकर कड़ी नाराज़गी जताई थी। उन्होंने साफ कहा था कि यह अस्पताल गरीब और ग्रामीण जनता के लिए है, यहाँ किसी भी प्रकार की लापरवाही या वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभापति की चेतावनी के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला चिकित्सा अधिकारी का सक्रिय होना यह दर्शाता है कि अब अस्पताल की सुविधाओं में सुधार की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल निर्देश नहीं, बल्कि ठोस कार्यवाही और समयबद्ध सुधार ज़रूरी है, तभी हालात में बदलाव देखने को मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल उपाध्यक्ष प्रजापति, पार्षद सोना ताम्रकार , भूपेंद्र कुर्रे, ज्ञान सिंह राजपाल, हरीश चावड़ा दीपक शर्मा, तारकेश्वर पटवा उपस्थित रहे

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW