कलेक्टर ने बाढ़ की स्थिति के नियंत्रण हेतु अधिकारी कर्मचारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश । बांध व नदी के समीपस्थ इलाकों में मुनादी कराने हेतु किया निर्देशित । बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी

कोरबा । कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले में हो रही  बारिश को ध्यान में रखते हुए बाढ़ की स्थिति के नियंत्रण हेतु सभी एसडीएम को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। साथ ही स्वास्थ्य, विद्युत एवं अन्य लाइन डिपार्टमेंटल अधिकारी कर्मचारियों को सक्रियता से कार्य करने  निर्देशित किया है। उन्होंने बांध एवं नदी के समीपस्थ इलाकों से चल अचल परिसम्पत्तियों को हटाने हेतु ग्रामीण क्षेत्रो में मुनादी कराने के भी निर्देश दिए है।

कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांगों बांध संभाग क्र. 3 माचाडोली ने सर्व साधारण एवं कार्य संबंधितों से बांध से नीचे एवं हसदेव नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र में स्थापित चल-अचल सम्पत्ति सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का आग्रह किया है। साथ ही बाढ़ क्षेत्र में स्थापित खनिज खदान ठेकेदार, औद्योगिक इकाईयां, संस्थानों आदि को भी सूचित किया गया है कि वे अपनी परिसम्पत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर निकालना सुनिश्चित कर लें। अकस्मात बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जल संसाधन विभाग उत्तरदायी नहीं होगा। कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांध एवं हसदेव बराज जल प्रबंध संभाग को बाढ़ क्षेत्र में आने वाले गांवों में बाढ़ चेतावनी की मुनादी करवाने की अपील की गई है।
बाढ़ क्षेत्र में आने वाले संभावित गांवो में बांगो, चर्रा, पोड़ी-उपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कल्मीपारा, सिलयारीपारा, जुनापारा, तिलाईडांड, डुगुपारा, टुंगुमाड़ा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेल गांव, झाबू, नवांगांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ी, कोडा, हथमार, झोरा, सिरकीकला आदि शामिल हैं।

  • इन्हें भी देखें

    दुख की घड़ी में सरपंच संजय राज बने सहारा,दो शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    कोरबा – ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज अपनी जनहितकारी पहल और संवेदनशील कार्यों के लिए लगातार चर्चा में हैं। पंचायत क्षेत्र में संचालित श्रद्धांजलि योजना के माध्यम से…

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    👉पाली क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा के आश्रित ग्राम खलारी पारा का मामला कोरबा.÷ पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम खलारीपारा में वन विभाग एवं प्रशासन ने संयुक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    दुख की घड़ी में सरपंच संजय राज बने सहारा,दो शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

    पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

    विश्व रक्तदान दिवस पर CISF एनटीपीसी सीपत का सराहनीय पहल, अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान

    एनटीपीसी सीपत की पहल से निखरीं 121 बेटियों की प्रतिभा, भावुक विदाई के साथ हुआ GEM-2026 का समापन

    बिलासपुर में आज सजेगा सुरों का महाकुंभ, शारदा म्यूजिकल ग्रुप का सीजन-8 आयोजन

    ग्राम पंचायत बांधाखार में किया जायेगा निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW