जिले के सांस्कृतिक-धार्मिक स्थलों के विकास के लिए कलेक्टर ने की डीएमएफ से दो करोड़ 16 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत । कनकेश्वर धाम, मॉ मड़वारानी मंदिर और मॉ मातिनदाई मंदिर में बढ़ेगी आम श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं

कोरबा । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में तथा उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले में स्थित प्रसिद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों के विकास के लिए डीएमएफ मद से दो करोड़ 16 लाख 94 हजार 766 रूपये की राशि स्वीकृत की है।
कलेक्टर श्री वसंत ने जिले के कनकेश्वर महादेव मंदिर, मॉ मड़वारानी मंदिर, एवं मातिन दाई मंदिर में आम श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए पेयजल व्यवस्था, मंच, आर्चशेड, सोलर पावर प्लांट आदि के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास से राशि की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने करतला विकासखंड अन्तर्गत मॉ मड़वारानी मंदिर परिसर में मंच निर्माण कार्य हेतु 19 लाख 92 हजार, आर्चशेड निर्माण कार्य हेतु 25 लाख 97 हजार, पाईप लाइन बिछाकर पेयजल व्यवस्था हेतु 39 लाख 67 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। उक्त कार्य के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को क्रिर्यान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। इसी तरह कनकेश्वर महादेव मंदिर कनकी में मंदिर परिसर में शेड निर्माण कार्य हेतु 45 लाख 50 हजार रूपये की स्वीकृति, 2.4 किलोवाट की क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापना हेतु 06 लाख 82 हजार 360 रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और क्रेडा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मातिन में स्थित मॉ मातिनदाई परिसर में पाइप लाइन बिछाकर पेयजल प्रदान करने हेतु 33 लाख 09 हजार की स्वीकृति तथा सीढ़ी निर्माण हेतु 30 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त कार्यों के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और सीईओ जनपद पोंड़ीउपरोड़ा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।

  • इन्हें भी देखें

    नेवसा को मिली 53.25 लाख की विकास कार्यों की सौगात, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमि पूजन

    हरदीबाजार -ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को गति देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।…

    पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

    कोरबा – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सरपंच संजय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW