जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण कार्यों का करायें सत्यापन : कलेक्टर । कलेक्टर ने ली पीएचई अंतर्गत कार्यों की समीक्षा बैठक ।  समूह जल प्रदाय योजना के कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश

कोरबा । कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिल गांवों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है, उनका सत्यापन कर ग्रामीणों को समय पर पेयजल आपूर्ति करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधूरे कार्यो की जानकारी लेते हुए इन कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

        जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रगतिरत सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने  एकल  ग्राम और समूह नलजल प्रदाय योजना की समीक्षा की और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत एतमानगर मल्टीविलेज जल आपूर्ति योजना में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश देते हुए पाइप लाइन बिछाने के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सोलर पंप आधारित मिनी जल प्रदाय योजना की जानकारी लेते हुए स्रोत निर्माण के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी टंकी निर्माण, सोलर डयूल पंपो की स्थापना सहित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने मां मड़वारानी मंदिर एवं मां मातिनदाई मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु पाइपलाइन बिछाने के स्वीकृत कार्यों की चर्चा करते हुए पीएचई के ईई को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, लोक सेवा यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियन्ता श्री रमन कुमार उरांव, जल संसाधन विभाग, क्रेडा के अधिकारी उपस्थित थे ।

  • इन्हें भी देखें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    👉पाली क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा के आश्रित ग्राम खलारी पारा का मामला कोरबा.÷ पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम खलारीपारा में वन विभाग एवं प्रशासन ने संयुक्त…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    ग्राम पंचायत बांधाखार में किया जायेगा निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW