नूनेरा में आदर्श नवयुवक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति द्वारा कन्या भोज का आयोजन

नूनेरा । आदर्श नवयुवक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति नूनेरा के तत्वाधान में आज मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष कल हवन के पश्चात आज कन्या भोज का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में गांव के आचार्य पंडित सुनील तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजन एवं भोग अर्पित किया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

पूजन के दौरान आचार्य द्वारा ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि, परिवारों में शांति, और पूरे गांव की खुशहाली की कामना मां दुर्गा के समक्ष की गई। धार्मिक अनुष्ठान के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया और सामूहिक रूप से मंगलकामना व्यक्त की।

आयोजन में समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और धार्मिक वातावरण में आस्था एवं श्रद्धा प्रकट की।

  • इन्हें भी देखें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    कोरबा। ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक एवं आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW