परियोजना अधिकारी से किसी प्रकार का प्रताड़ना या कमींशन की नहीं की गई मांग -डीपीओ रेणु प्रकाश



कोरबा 10 अक्टूबर 2025/ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रेणु प्रकाश ने समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में प्रकाशित एवं प्रसारित डीपीओ ने परियोजना अधिकारी से मांगा 50 हजार खबर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना अधिकारी, कोरबा ग्रामीण श्रीमती ममता तुली द्वारा अपना पेडिंग प्रकरण निपटाने पर 50 हजार रुपये मांग के संबंध में आरोप लगाया गया है। श्रीमती ममता तुली द्वारा वर्ष 2022-23 के अपने लंबित अवकाश प्रकरण स्वीकृत कराने हेतु मुझ पर दबाव डाला गया। परीक्षण में पाया गया कि श्रीमती तुली का सर्विस बुक जो कि जिला कार्यालय में रहना चाहिये उसे बिना मेरे जानकारी के अपने पास रखा गया एवं उक्त सर्विस बुक में अवकाश स्वीकृत हुये बिना सर्विस बुक में इन्द्राज अपने बाबू श्री आलोक पाण्डेय, सहायक ग्रेड-01 से कराकर मेरे समक्ष प्रस्तुत किया गया। मेरे द्वारा अवकाश स्वीकृति की नस्ति का अवलोकन किया गया जिसमें संबंधित द्वारा बिना मेरे जानकारी के इन्द्राज होना पाया गया एवं नस्ति में कोई भी दस्तावेज नहीं पाए गए। साथ ही जो पत्र श्रीमती तुली द्वारा रखा गया है वे अहस्ताक्षरित है। इस कार्यालय के पत्र द्वारा श्रीमती ममता तुली, परियोजना अधिकारी, कोरबा ग्रामीण को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना, कोरबा ग्रामीण के पत्र द्वारा प्रस्तुत किया गया। जवाब तथ्यात्मक प्रतीत नहीं होने पर पुनः इस कार्यालय से पत्र जारी कर पुनः कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा गया। परियोजना अधिकारी द्वारा जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके कारण इस कार्यालय से उन्हेंं चेतावनी पत्र प्रेषित किया गया। विगत 08 अक्टूबर 2025 को जिले के समस्त बाल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक आहूत की गई, जिसमें मेरे द्वारा बाल विकास परियोजना कोरबा ग्रामीण के कार्यों की समीक्षा में उन्हें कार्य के प्रति जागरुक होने के हिदायत दी गई, विभागीय समीक्षा में श्रीमती ममता तुली द्वारा मुझे दबाव बनाया गया कि मेरा अवकाश स्वीकृत करें अन्यथा आपके विरुध्द शिकायत करुंगी। दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को मिडिया के माध्यम से मुझे जानकारी प्राप्त हुई की मेरे एवं लिपिक श्री शिव शर्मा के विरुध्द कमींशन मांग की शिकायत की जा रही है। विभागीय समीक्षा बैठक में मेरे द्वारा व लिपिक द्वारा श्रीमती ममता तुली को किसी भी प्रकार का प्रताड़ना या कमींशन की मांग नहीं की गई है। उनके द्वारा की गई शिकायत निराधार एवं मुझे बदनाम करने के नियत से किया जा रहा है।

  • इन्हें भी देखें

    ग्राम पंचायत बांधाखार में किया जायेगा निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    पाली/उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें कोरबा के निर्देश्शानुसार विःख-पाली अन्तर्गत गाम पंचायत भवन बांधाखार के प्रांगण में दिनांक 15/06/2026 को सुबह 7 बजे से विशेष पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का…

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    👉बरसात के पहले कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश कोरबा.ग्राम पंचायत उतरदा के पितनी नदी में बन रहे पुलिया निर्माण कार्य का कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल  के द्वारा निरीक्षण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    ग्राम पंचायत बांधाखार में किया जायेगा निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW