*श्री हरिनंदन सिंह उइके को मोरगा समिति का प्रबंधक किया गया नियुक्त*
कोरबा 10 अक्टूबर 2025/ प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कोरबा ने समाचार पत्र में प्रकाशित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मोरगा में भारी अनियमितता बरते जाने की खबर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मोरगा समिति की जांच जारी है। जांच हेतु पर्यवेक्षक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा कटघोरा श्री मणिशंकर मिश्रा एवं पर्यवेक्षक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा पोड़ी उपरोड़ा श्री हरिनंदन उइके को सयुंक्त रूप से जांच अधिकारी नियुक्त कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है। साथ ही आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मोरगा के प्रभारी संस्था प्रबंधक श्री महेन्द्र कुमार शर्मा को हटाकर श्री हरिनंदन सिंह उइके संस्था प्रबंधक शाखा पोड़ी उपरोड़ा को मोरगा समिति का प्रबंधक नियुक्त किया गया है।
नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*
*पाली (कोरबा)।* ग्राम नुनेरा में विजयादशमी के अवसर पर आज भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों के अथक प्रयास और सहयोग से यह आयोजन लगातार 13वें…






