नुनेरा में बिना लाइसेंस संचालित जय मां पैथोलैब और कलेक्शन सेंटर को खंड चिकित्सा अधिकारी के आदेश से किया गया बंद

नुनेरा पाली । ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी एवं उनकी टीम ने नुनेरा आमचौक में संचालित जय मां पैथोलैब और कलेक्शन सेंटर पर छापा मार कार्रवाई की। जांच के दौरान टीम को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं, जिनमें प्रमुख रूप से संस्थान का बिना लाइसेंस के संचालन शामिल था।

टीम ने पाया कि केंद्र में न तो आवश्यक पंजीयन था और न ही मान्यता प्राप्त तकनीकी स्टाफ मौजूद था। ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार संस्था द्वारा उपचार और जांच के नाम पर अवैध रूप से पैसों की वसूली की जा रही थी, साथ ही मरीजों को अनावश्यक रूप से बड़े निजी अस्पतालों में कमीशन के लिए रेफर किया जा रहा था।

जब खंड चिकित्सा अधिकारी ने संचालक से लाइसेंस संबंधी दस्तावेज मांगे तो उसने दीपका में संचालित संस्था का लाइसेंस प्रस्तुत किया, जबकि नुनेरा में संचालित इस लैब का कोई वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से जय मां पैथोलैब और कलेक्शन सेंटर को बंद करने के आदेश जारी किए। आगे की जांच और कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अवैध रूप से चल रहे केंद्रों पर रोक लगाना जरूरी है ताकि ग्रामीण जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो सके।

सील नोटिस
प्रस्तुत किया गया अन्य संस्था का लाइसेंस
ग्रामीण जन और चिकित्सा अधिकारी सील किए गए संस्था में
  • इन्हें भी देखें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    👉पाली क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा के आश्रित ग्राम खलारी पारा का मामला कोरबा.÷ पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम खलारीपारा में वन विभाग एवं प्रशासन ने संयुक्त…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW