कुर्मी समाज का ऐतिहासिक अधिवेशन, हजारों की उपस्थिति ने बनाया नया रिकॉर्ड

बिलासपुर में कुर्मी समाज का भव्य जिला अधिवेशन, युवा–युवती परिचय सम्मेलन रहा आकर्षण

नेताओं की घोषणाओं से गूंजा अधिवेशन, समाज के लिए नई सौगातों का ऐलान

अधिवेशन में शिक्षा से लेकर संगठन तक—समाज के विकास पर गहन चर्चा

बिलासपुर। समाज की एकता, प्रगति और नई दिशा का भव्य प्रदर्शन रविवार को बिलासपुर में देखने को मिला। पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज का दूसरा जिला अधिवेशन अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। हजारों की संख्या में पहुंचे समाजजन ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। अधिवेशन में समाज के विकास, युवाओं के सशक्त भविष्य और सामूहिक संगठन को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।अधिवेशन की सबसे प्रमुख विशेषता रही—युवक–युवती परिचय सम्मेलन, जिसने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। युवक युवती परिचय सम्मेलन में 25 युवती और 22 युवकों ने अपना परिचय दिया समाज के युवाओं के लिए उपयुक्त “संजोग” बनाने की इस पहल की सभी ने सराहना की। मंच पर समाज के भविष्य, शिक्षा और आर्थिक मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार रखे गए।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेपूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जांजगीर–चांपा विधायक व्यास नारायण कश्यप और महापौर पूजा विधानी।इस दौरान नेताओं ने समाज के लिए कई घोषणाएँ भी कीं।अमर अग्रवाल ने बिलासपुर में सामुदायिक भवन बनाने का आश्वासन दिया।विधायक दिलीप लहरिया ने 25 लाल और 10 लाख सांसद प्रतिनिधि मद से सहयोग की घोषणा की।विधायक अटल श्रीवास्तव ने रतनपुर में कुर्मी समाज भवन निर्माण के लिए राशि प्रदान करने की बात कही।नेताओं ने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता, शिक्षा, संगठन और युवाओं के विकास पर जोर दिया।

धरमलाल कौशिक, अटल श्रीवास्तव और दिलीप लहरिया ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि कुर्मी समाज अपनी मेहनत, अनुशासन और एकता के दम पर प्रदेश में एक सशक्त पहचान बना रहा है और आने वाले वर्षों में यह और आगे बढ़ेगा।कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण आकर्षण रहा—प्रतिभा सम्मान समारोह, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र–छात्राओं को सम्मानित किया गया। बच्चों के चेहरों पर आत्मविश्वास और अभिभावकों के चेहरे पर गर्व साफ झलक रहा था। इसी अवसर पर समाज की प्रतिष्ठित ‘संजोग पत्रिका’ का विमोचन भी किया गया, जिसमें समाज की उपलब्धियों, गतिविधियों और नई जानकारियों का संकलन है।अधिवेशन में समाज के प्रमुख पदाधिकारी जिलाध्यक्ष श्याममूरत कौशिक अध्यक्षता में उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता कश्यप, बैजनाथ चंद्राकर, सियाराम कौशिक, संतोष कौशिक, शिवेंद्र कौशिक, जागेंद्र कश्यप, मोरध्वज चंद्राकर सहित जिलेभर के समाज के प्रतिनिधि, पदाधिकारी और सभी फिरका अध्यक्ष मौजूद रहे।


अधिवेशन के अंत में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की शक्ति, एकता और नई दिशा का प्रतीक है। हजारों लोगों की सहभागिता ने यह साबित कर दिया कि कुर्मी समाज नई ऊर्जा, नए संकल्प और उज्ज्वल भविष्य के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।उपस्थित रहें समाज के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी कांत कौशिक, महासचिव डा गणेश कौशिक एवं कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र वर्मा ने बताया है कि इस समारोह के मुख्य अतिथि तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक एवं विशिष्ट अतिथि धरम लाल कौशिक विधायक,

अमर अग्रवाल विधायक,धरम , दिलीप लहरिया विधायक, अटल श्रीवास्तव विधायक , पूजा विधानी महापौर, भरत कश्यप नेता प्रतिपक्ष न नि बिलासपुर, ललिता संतोष कश्यप जिला पंचायत उपाध्यक्ष , सियाराम कौशिक, संतोष कौशिक जिला उपाध्यक्ष भाजपा, शिवेंद्र कौशिक, जागेंद्र कश्यप जिला पंचायत सदस्य, ललित बघेल, मोरध्वज चंद्राकर, बी आर सिंगरौल, सतीश चंद्र वर्मा, प्रमोद नायक,

डा एल सी मढ़रिया , अमृता प्रदीप कौशिक, प्रतिमा सौरभ कौशिक, अशोक कौशिक, मिथलेश वर्मा, अंजनी लक्ष्मी नारायण कश्यप पार्षद, मनहरण कौशिक पार्षद एवं रंजना तुलसी कौशिक सभापति उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त सभी फिरका अध्यक्ष एवं कुर्मी समाज के सभी संगठनों के प्रमुख जन अतिथि के रूप में उपस्थित रहें।

  • इन्हें भी देखें

    सेवा पूरी हुई, सम्मान बाकी रहा… 210 शिक्षक-कर्मचारियों को तृतीय वर्ग संघ ने दिया सम्मान

    बिलासपुर: छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सह कर्मचारी स्नेह सम्मेलन 2026 का आयोजन…

    सेवानिवृत्त शिक्षकों-कर्मचारियों के सम्मान तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने शाल-श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित

    बिलासपुर: छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सह कर्मचारी स्नेह सम्मेलन 2026 का आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW