भैसमा में जनजातीय गौरव महोत्सव, मुख्य अतिथि रघुराज सिंह उइके ने परंपराओं के संरक्षण की बताई जरूरत

कोरबा। स्व. प्यारे लाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैसमा में जनजातीय गौरव महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महाविद्यालय सभागार कक्ष में सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के अध्यक्ष रघुराज सिंह उईके रहे, जिन्होंने अपने उद्बोधन में जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति और उनकी पहचान को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।वहीं विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के लोक कला आयाम प्रमुख वीरबल सिंह ने जनजातीय युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और महाविद्यालय के इस प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम के संयोजक जनजाति सुरक्षा मंच कोरबा के पुष्पराज सिंह ठाकुर तथा सचिव वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के दीपक सिंह ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करते हुए बताया कि महोत्सव का उद्देश्य जनजातीय समाज की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाना है।महोत्सव में छात्रों द्वारा पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुति और जनजातीय विरासत पर आधारित शानदार कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे सभागार में उत्साह और सांस्कृतिक रंगों की छटा देखने को मिली।

इस अवसर पर केएल टंडन, जेएल चौहान,पीके लहरें, अनुराधा तिर्की, श्वेता शुक्ला,राजू कंवर, जितेन्द्र कंवर, कार्यक्रम की सफलता में संयोजक कलेसतुस टोप्पो, सहसंयोजक रविन्द्र कुमार,मंच संचालक दीपेश कुमार और प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. साधना खरे का विशेष योगदान रहा।आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय परंपराओं को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास जारी रहेगा।महाविद्यालय परिसर में आयोजित यह महोत्सव जनजातीय गौरव के सम्मान और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रेरणादायी प्रतीक बना।

  • इन्हें भी देखें

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    पाली.पाली मंडल द्वारा VB-G RAM G अधिनियम विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन पाली के गुरुद्वारा हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीपका नगर…

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    *कोरबा/पाली:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा अपने कोरबा जिला के विभिन्न मंडलों का दौरा आज से प्रारंभ किया है और आज अपने प्रवास के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    कलेक्टर के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा 11 फरवरी से 03 मार्च तक कृषक चौपालों का आयोजन

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW