जयपुर में चमकी बिलासपुर की बेटी राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन,175 प्रतिभागियों को पछाड़कर गार्गी ओन्टेन ने किया प्रदेश का नाम रोशन

बिलासपुर – दुनिया के सबसे बड़े जूनियर गर्ल्स फैशन और टैलेंट प्लेटफॉर्म “जूनियर मिस इंडिया सीजन-4” के ग्रैंड फिनाले में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की बेटी ने पूरे देश में अपने हुनर का परचम लहरा दिया है। पिंक सिटी जयपुर में आयोजित इस भव्य आयोजन में बिलासपुर की गार्गी ओन्टेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम रनरअप का खिताब अपने नाम किया और प्रदेश का मान बढ़ाया।इस भव्य ग्रैंड फिनाले में भारत के 25 राज्यों से 175 प्रतिभाशाली बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

सभी प्रतिभागियों ने अपने हुनर, आत्मविश्वास और फैशन सेंस से मंच पर जलवा बिखेरा। इसी कड़ी में 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग में शामिल बिलासपुर की गार्गी ओन्टेन ने अपनी अलग पहचान बनाई।क्लचरल राउंड में गार्गी ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक गोंड संस्कृति और छत्तीसगढ़िया वेशभूषा को मंच पर बखूबी प्रस्तुत किया।

उनकी प्रस्तुति ने न केवल दर्शकों बल्कि जजों का भी दिल जीत लिया। नतीजतन, गार्गी को फर्स्ट रनरअप के साथ-साथ बेस्ट रैंप वॉक के खिताब से भी नवाज़ा गया।13 वर्षीय गार्गी ओन्टेन, बिलासपुर के सकरी क्षेत्र की निवासी हैं। वे निधि ओन्टेन और डॉ. सी.एस. ओन्टेन की पुत्री हैं।

अपनी सफलता पर गार्गी ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में उनके माता-पिता का सबसे बड़ा योगदान है, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और सपोर्ट किया।गार्गी ने युवाओं और बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि अगर दिल में कोई सपना है तो बिना डर के मेहनत करनी चाहिए, सफलता जरूर मिलती है। आज वह पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर पहला स्थान हासिल करके लौटी हैं।

गार्गी ओन्टेन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे बिलासपुर जिले और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। हर कोई इस होनहार बेटी की सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। गार्गी ने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों की बेटियां भी बड़े मंच पर देशभर में अपनी पहचान बना सकती हैं।

  • इन्हें भी देखें

    निलंबन की पुरानी फाइल खोल छवि खराब करने की जा रही कोशिश….

    बिलासपुर:- न्यायधानी बिलासपुर, जिसे न्याय की नगरी कहा जाता है, इन दिनों एक प्रशासनिक अधिकारी को लेकर चर्चाओं में है। मामला भू अर्जन शाखा में पदस्थ अधीक्षक खिलेन्द्र यादव से…

    BJP संगठन में नई ऊर्जा, अशोक कौशिक को किसान मोर्चा की कमान

    बिलासपुर जिला के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बरतोरी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कौशिक को भारतीय जानता पार्टी ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर किसान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW