जब स्कूलों में कमी, तब DEO दफ्तर में क्यों अटैचमेंट?

बिलासपुर में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। युक्तिकरण के नाम पर जहां राज्य शासन ने दूर-दराज के गांवों में शिक्षकों की कमी दूर करने का दावा किया था, वहीं अब उसी युक्तिकरण पर सवाल उठने लगे हैं। चर्चा यह है कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मनपसंद लोगों को सुविधाजनक जगहों पर पोस्टिंग दी जा रही है।ताजा मामला बिलासपुर जिले के पासीद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला से जुड़ा है। यहां पदस्थ पुष्पा श्रीवास्तव को जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।

सवाल यह उठ रहा है कि जब स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की भारी कमी है, तो फिर एक कर्मचारी को कार्यालय में अटैच करने की जरूरत क्यों पड़ी।इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे का कहना है कि संबंधित महिला शिक्षिका नहीं, बल्कि स्कूल में बाबू के पद पर कार्यरत थीं। उनका यह भी कहना है कि कर्मचारी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और दो से तीन महीने में उनका सेवानिवृत्त होना भी तय है,इसलिए यह व्यवस्था की गई है।हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि जब शिक्षा विभाग के मुख्यालय में पहले से ही कई वरिष्ठ सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी पदस्थ हैं, तो फिर एक और कर्मचारी को कार्यालय में अटैच करना कहीं न कहीं संदेह पैदा करता है। अब देखना यह होगा कि इस खबर के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।

  • इन्हें भी देखें

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    नगर पालिका परिषद बोदरी परिसर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने विधिवत तिरंगा झंडा फहराया। ध्वजारोहण…

    बिलासपुर आगमन पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चेलक का जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल ने किया आत्मीय स्वागत

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चेलक के बिलासपुर आगमन पर बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के निवास पर जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW