पूरे भारत के टॉप 1 % एजेंटों में शामिल हुए रुकेश पटेल,एलआईसी एमडीआरटी सम्मान प्राप्त

बिलासपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) बिलासपुर मंडल द्वारा कोरबा जिले के एलआईसी एजेंट रूकेश पटेल को उनकी उल्लेखनीय और उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए एमडीआरटी (Million Dollar Round Table) एजेंट के रूप में सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि पूरे भारत में केवल 1% एजेंट ही कर पाते है यह सम्मान बीमा क्षेत्र में उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन, क्लाइंट्स के प्रति प्रतिबद्धता, ईमानदारी और उच्च स्तरीय सेवा गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया है। एमडीआरटी सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीमा एवं वित्तीय सेवा क्षेत्र में कार्यरत श्रेष्ठ एजेंटों को दिया जाता है, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्कृष्ट व्यवसायिक प्रदर्शन करते हैं। रूकेश पटेल द्वारा यह उपलब्धि हासिल करना न केवल कोरबा जिले बल्कि पूरे बिलासपुर मंडल और भोपाल जोन के लिए गर्व का विषय है।सम्मान समारोह के दौरान रूकेश पटेल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने क्लाइंट्स के अटूट विश्वास, अपनी समर्पित और मेहनती टीम के निरंतर प्रयासों तथा परिवार के अमूल्य सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि क्लाइंट्स की जरूरतों को समझकर उन्हें सही और पारदर्शी बीमा समाधान उपलब्ध कराना ही उनकी कार्यशैली का मूल मंत्र रहा है। इसी विश्वास और सेवा भावना के चलते वे इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीमा केवल एक योजना नहीं बल्कि परिवारों के भविष्य की सुरक्षा का मजबूत आधार है। एलआईसी जैसी प्रतिष्ठित संस्था के साथ जुड़कर समाज के अधिक से अधिक लोगों तक बीमा सुरक्षा पहुंचाना उनका लक्ष्य है। आने वाले समय में भी वे अपनी सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाते हुए ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। बिलासपुर मंडल एवं भोपाल जोन के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस अवसर पर रूकेश पटेल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य एलआईसी एजेंटों के लिए प्रेरणास्रोत है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि रूकेश पटेल भविष्य में भी इसी लगन, परिश्रम और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए एलआईसी की प्रतिष्ठा को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने रूकेश पटेल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • इन्हें भी देखें

    सेवा पूरी हुई, सम्मान बाकी रहा… 210 शिक्षक-कर्मचारियों को तृतीय वर्ग संघ ने दिया सम्मान

    बिलासपुर: छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सह कर्मचारी स्नेह सम्मेलन 2026 का आयोजन…

    सेवानिवृत्त शिक्षकों-कर्मचारियों के सम्मान तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने शाल-श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित

    बिलासपुर: छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सह कर्मचारी स्नेह सम्मेलन 2026 का आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW