पाली महोत्सव की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न

कोरबा 22 जनवरी 2026/ जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र पाली में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय ’पाली महोत्सव-2026’ की पूर्व तैयारियों को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई।
कलेक्टर ने बताया कि आयोजन को गरिमामय बनाने के लिए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को मंच प्रबंधन, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और बेरीकेडिंग जैसी आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है। महोत्सव के दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पाली महोत्सव के दौरान राष्ट्रीय, राज्य एवं स्थानीय स्तर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। इसके लिए कलाकारों से रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है तथा शीघ्र ही चयन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष भी साइकिल मैराथन आयोजित होगी। बच्चों के लिए गेमिंग जोन, एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों की तैयारी के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा किया गया। साथ ही महोत्सव में रेस्टोरेंट एवं व्यावसायिक स्टॉल लगाने के इच्छुक लोगों से संपर्क करने की बात कही।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने आयोजन को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने स्थानीय लोक कलाकारों को अधिक अवसर देने, पाली के शिव मंदिर परिसर को दीपों से सजाने, दीपोत्सव आयोजन, पाली मेले के दौरान कृषि मेले के आयोजन तथा महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु फ्लेक्स व बैनर लगाने का सुझाव दिया।
इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा श्री ओंकार यादव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री श्रीकांत कसेर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • इन्हें भी देखें

    आईटीआई पाली में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

    कोरबा 03 जून 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पाली में संचालित एनसीव्हीटी व्यवसाय कोपा-48 सीट,वेल्डर-40 सीट, मोटर मेकेनिक-24 सीट,फिटर-20 सीट, विद्युतकार-20 सीट में प्रवेश सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ…

    डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई, मौके पर मिला ट्राइसाइकिल’

    *सुशासन तिहार 2026*  *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान’* कोरबा, 02 जून 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड पाली के ग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW