प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना : छोटे व्यवसायों की उम्मीदों को मिला पंख, पाली नगर पंचायत में 6 लाभुकों को ऋण सहायता प्रमाणपत्र बांटा गया

*कोरबा/पाली:-* केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना स्ट्रीट वेंडरों और छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनने और उनके व्यवसाय को मजबूती प्रदान करने में मददगार साबित हो रहा है। पाली नगर पंचायत कार्यालय में बीते शुक्रवार 6 लाभार्थियों को नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण सहायता के प्रमाणपत्र सौंपे गए। जिसमे नगर में ठेला- खोमचा लगाने और छोटे व्यवसाय करने वालों को लाभ मिला। योजना को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूर्णेन्दु तिवारी ने बताया कि यह केंद्र सरकार की बेहद लाभकारी योजना है। जिसके तहत नगर पंचायत पाली को वित्तीय वर्ष 2030 तक 214 वेंडरों को सहायता राशि प्रदान करने का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। स्ट्रीट वेंडरों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण,, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा यह योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत लाभुकों को प्रथम चरण में 15 हजार, द्वितीय चरण में 25 हजार तथा ऋण चुकता करने पर 50 हजार तक का ऋण बैंकों से बिना गारंटी के मिलेगा। साथ ही समय से ऋण भुगतान करने पर सात फीसदी सब्सिडी, डिजिटल लेन- देन पर 1200 रुपये कैश- बैक की सुविधा होगी। इससे जरूरतमंद अपना व्यापार बढ़ा सकते है। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने भी पीएम स्वनिधि योजना के ऋण सहायता प्राप्त वेंडरों को योजना का अधिकतम लाभ उठाने और डिजिटल भुगतान अपनाने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन प्राप्त करने के इछुक लोग नगर पंचायत कार्यालय से संपर्क कर योजना का लाभ उठा सकते है। इस योजना से लाभान्वित पथ विक्रेताओं ने सरकार एवं नगर पंचायत प्रशासन के प्रति आभार जताया और इसे अपने रोजगार को आगे बढाने में सहायक बताया। इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष लखनलाल प्रजापति, पार्षद प्रतिनिधि दीपक शर्मा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी- कर्मचारी और नपं. के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • इन्हें भी देखें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    *ग्रामीणों के अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा होगी : कलेक्टर* *खदान प्रभावितों को सभी आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी* कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत आज प्रस्तावित अम्बिका परियोजना माइंस से प्रभावित पाली…

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    *रायपुर ।*  पटेल मरार समाज के इस गरिमामय आयोजन में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी ने अपने संविधान में  कहा कि ऐसे आयोजन समाज की एकता, संगठन और विकास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW