धान उपार्जन केंद्र नुनेरा में धान की हो रही काला बाजारी । रात के अंधेरे में निगरानी समिति ने पकड़ी संदिग्ध गतिविधि


👉दिन में वापस किए गए खराब धान को रात में फिर वापसी

👉विभाग के अधिकारी कर्मचारी मिलकर लगा रहे शासन को लाखों का चुना
👉 हमालों के मेहनताना पर भी डाल रहे डाका

नुनेरा, पाली ।  कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत स्थित धान उपार्जन केंद्र नुनेरा में धान खरीदी प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताए सामने आए हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान खराब गुणवत्ता पाए जाने पर जिन धानों को वापस किया जाता था, उन्हें उपार्जन केंद्र के कर्मचारियों एवं प्रबंधक की कथित मिलीभगत से गांव में एक निश्चित स्थान पर रखवाया जाता था।
सूत्रों का दावा है कि उक्त धान को बाद में उक्त किसान से सांठ गांठ कर रात के समय अदला-बदली कर पुनः उपार्जन केंद्र में लाया जाता था। इस प्रक्रिया से शासन को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति होने की आशंका जताई जा रही है।
बीती रात्रि मुखबिर से सूचना मिलने पर निगरानी समिति के सदस्य टुम्पाल अहीर एवं ग्राम के कुछ नागरिक उपार्जन केंद्र पहुंचे। मौके पर “राजवीर डीजे” लिखा हुआ सफेद रंग का एक पिकअप वाहन पाया गया जो प्लास्टिक की बोरी में धान से पूरा भरा हुआ था जिसका चालक गांव का निवासी अमोल दास बताया जा रहा है जो की मंडी में हमाल का कार्य भी करता है ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन से धान की बोरियां उतारी जा रही थीं। पूछताछ के दौरान हमालों एवं कर्मचारियों द्वारा स्पष्ट एवं संतोषजनक जवाब नहीं दिए गए।

*हमालों के पारिश्रमिक में कटौती का भी आरोप*
छत्तीसगढ़ कृषि मंडी विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, मंडी में कार्यरत हमालों को धान खाली करने, स्टैकिंग, छल्ली लगाने, सिलाई सहित समस्त कार्यों के लिए ₹34.77 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाना निर्धारित है।
हालांकि, आरोप है कि उपार्जन केंद्र में हमालों से मात्र ₹6 से ₹7 प्रति क्विंटल की दर पर कार्य कराया जा रहा है, जबकि शेष राशि अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आपस में बांट ली जाती है।
इस स्थिति के चलते हमालों द्वारा बाहरी आय के साधन अपनाने तथा किसानों से अवैध लेन-देन की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
फिलहाल, इस पूरे मामले में संबंधित विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ग्रामीणों एवं निगरानी समिति ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • इन्हें भी देखें

    आईटीआई पाली में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

    कोरबा 03 जून 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पाली में संचालित एनसीव्हीटी व्यवसाय कोपा-48 सीट,वेल्डर-40 सीट, मोटर मेकेनिक-24 सीट,फिटर-20 सीट, विद्युतकार-20 सीट में प्रवेश सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ…

    डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई, मौके पर मिला ट्राइसाइकिल’

    *सुशासन तिहार 2026*  *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान’* कोरबा, 02 जून 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड पाली के ग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW