पाली-सिल्ली सड़क निर्माण से प्रभावित किसान फिर पहुंचे रायपुर : पीडब्ल्यूडी सचिव एवं मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

कोरबा.
*पोड़ी, पोलमी के 82 किसान मुआवजा पाने चार साल से भटक रहे*
*पीड़ित किसानों को जल्द निराकरण का मिला आश्वासन एडीव्ही परियोजना के तहत 21.481 किलोमीटर पाली-सिल्ली सड़क निर्माण के लिए क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की जमीन सड़क के लिए अधिग्रहित की गई थी। जमीन अधिग्रहण को चार साल बीत गए और सड़क निर्माण भी दो वर्ष पूर्व पूर्ण हो चुका है, लेकिन पोड़ी और पोलमी के 82 आदिवासी किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिल पाया है और वे अधिकारियों के चक्कर दर चक्कर लगाने पर मजबूर हैं। 28 जनवरी को प्रभावित किसान फिर रायपुर  पहुंचे और पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता एवं सचिव को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।
इसके पूर्व 01 दिसम्बर 2025 को कलेक्टर जनदर्शन में फरियाद किए थे, इसके बाद 29 दिसम्बर को रायपुर पहुंचकर पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता को ज्ञापन सौंपा था। 28 जनवरी को पोड़ी के पूर्व सरपंच होरीलाल बियार सहित पोलमी और पोड़ी के दर्जनों पीड़ित किसान रायपुर पहुंचे और पीडब्ल्यूडी सचिव बसवराजू एस एवं मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। होरीलाल बियार ने बताया कि मुख्य अभियंता एवं पीडब्ल्यूडी सचिव ने जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व सरपंच होरीलाल बियार, सनत कुमार बियार, अमर सिंह ओरकेरा, केजऊराम पोर्ते, चमरा राम, हरिराम, बुधराम बियार, समारसिंह, बिरसिंह सहित अन्य पीड़ित किसान उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    आईटीआई पाली में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

    कोरबा 03 जून 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पाली में संचालित एनसीव्हीटी व्यवसाय कोपा-48 सीट,वेल्डर-40 सीट, मोटर मेकेनिक-24 सीट,फिटर-20 सीट, विद्युतकार-20 सीट में प्रवेश सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ…

    डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई, मौके पर मिला ट्राइसाइकिल’

    *सुशासन तिहार 2026*  *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान’* कोरबा, 02 जून 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड पाली के ग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW