कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण



*दायित्वों के जिम्मेदारीपूर्ण निर्वहन हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को किया प्रेरित*

*नागरिकों के अपेक्षाओं पर खरा उतरने नई ऊर्जा,  उमंग से से करें कार्यः- कलेक्टर*

कोरबा 26 जनवरी 2026/
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री दुदावत ने इस मौके पर जिला कार्यालय परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना भी की। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति से संबंधित भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किए।
कलेक्टर श्री  दुदावत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था, जिसने भारत को एक सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। कलेक्टर श्री दुदावत ने बताया कि हमारा संविधान अत्यंत सुदृढ़, समावेशी, न्याय, समानता एवं स्वतंत्रता के मूल सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने सभी से संविधान के आदर्श मूल्यों को अपने जीवन और कार्य में अपनाने का आग्रह किया तथा कहा कि हमें नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नई ऊर्जा, उत्साह और उमंग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने प्रोत्साहित किया। सरकार और आम जनता की हमसे जो अपेक्षाएं है, उसे पूरा करने में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी निभाएं। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को नई ऊर्जा, उत्साह और उमंग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने एवं शासकीय योजनाओं का उत्कृष्ट और बेहतर तरीके से जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन कर आमजनों को लाभ पहुँचाने हेतु प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव, संयुक्त कलेक्टर  श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर,  डिप्टी कलेक्टर श्री तुला राम भारद्वाज सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    आईटीआई पाली में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

    कोरबा 03 जून 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पाली में संचालित एनसीव्हीटी व्यवसाय कोपा-48 सीट,वेल्डर-40 सीट, मोटर मेकेनिक-24 सीट,फिटर-20 सीट, विद्युतकार-20 सीट में प्रवेश सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ…

    डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई, मौके पर मिला ट्राइसाइकिल’

    *सुशासन तिहार 2026*  *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान’* कोरबा, 02 जून 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड पाली के ग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW