पाली मेले में भारी वाहनों के प्रवेश से बढ़ी परेशानी ! अव्यवस्था को लेकर लोगों में रोष ! जिम्मेदारों ने अपनाया गैर रवैया

कोरबा-पाली! महाशिवरात्रि पर्व के दिन से ही पाली में 15 दिवसीय संचालित होने वाले मेला इन दिनों पूरे शबाब पर है ,लेकिन मेले में भारी वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही से न केवल मेला का लुप्त उठाने पहुँचे आमजन को परेशानी हो रही है बल्कि ऐतिहासिक शिव मंदिर में पहुँचने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भी मुश्किलें जाम व व्यवस्थाओं को लेकर बढ़ गई है तथा उन्हें परेशानियों से रूबरू होना पड़ रहा है !संचालित मेले में कुछेक जगहों पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स तो है किंतु पुलिस नदारद नजर आती है !नया बस स्टैंड समीप से शिवमंदिर चौंक व इससे होकर न्यायालय चौंक तक मार्ग के दोनों ओर व्यापारियों की विभिन्न दुकाने मेले में लगी हुईहै ,जिन मार्गों पर भारी वाहने घुसकर भीड़भाड़ से निकल रहे है !जिससे सुरक्षा का जोखिम बना हुआ है ! भारी वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग है पर उन वाहनों के मेले के भीतर से होकर गुजरने से मेला मार्ग में लंबी जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है !इससे राहगीरों और छोटे वाहनों को निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है !भारी वाहनों के मेले के बीच चलने से पैदल विशेषकर महिलाओं और बच्चों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है !स्थानीय पुलिस की कमी और नियमो के पालन में ढिलाई के कारण यह अव्यवस्था निर्मित हुई है !इसे लेकर लोगों में खासी नाराजगी है और उनका कहना है कि जिम्मेदारों ने इस तरफ अनदेखी कर रखी है !पुलिस व प्रशासन को मेले के दौरान मेला भीतर से भारी वाहनों के प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित करना चाहिए !

  • इन्हें भी देखें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    *ग्रामीणों के अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा होगी : कलेक्टर* *खदान प्रभावितों को सभी आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी* कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत आज प्रस्तावित अम्बिका परियोजना माइंस से प्रभावित पाली…

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    *रायपुर ।*  पटेल मरार समाज के इस गरिमामय आयोजन में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी ने अपने संविधान में  कहा कि ऐसे आयोजन समाज की एकता, संगठन और विकास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW