भाजयुमो ने किया कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव

*लगभग 2 हजार की संख्या में पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे*

*कांग्रेस पार्टी भारत की वैश्विक छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है – टिकारिहा*

*रायपुर।* भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मिट में युवा कांग्रेस द्वारा किए गए शर्मनाक, अमर्यादित एवं अभद्रतापूर्ण कृत्य के विरोध में शनिवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारिहा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव किया। लगभग 2 हजार की संख्या में पहुँचे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके पूर्व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया था।

इस दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारिहा ने कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस का नग्न प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के खत्म होते वजूद का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करने और राष्ट्र की प्रतिष्ठा को कम करने का प्रयास किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एआई शिखर सम्मेलन में अभद्र एवं अमर्यादित प्रदर्शन कर कांग्रेस की भारत विरोधी मानसिकता को पुनः साबित किया है। कांग्रेस पार्टी के लिए राजनीति देश से बड़ी है। कांग्रेस के किए गए अमर्यादित कृत्य के लिए जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राष्ट्रीय गौरव से ऊपर अपने राजनीतिक हितों को रखती है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारिहा ने कहा कि आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर है। भारत पुनः विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देश की छवि को दुनिया में बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय हित के साथ खड़े होने के बजाय राजनीतिक लाभ को प्राथमिकता दे रही है। देश की प्रतिष्ठा और सम्मान से ऊपर पक्षपातपूर्ण राजनीति को रखना बेहद खेदजनक है।

इस दौरान भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र देवांगन, कुणाल ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी गुप्ता, जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, जिला महामंत्री शंकर साहू, श्रेणिक बोथरा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अंकित द्विवेदी, मीडिया प्रभारी वाशु शर्मा, अनमोल तिवारी, सुनील शुक्ला, पूर्णिमा चौकसे, अश्वनी विश्वकर्मा, अमन यादव, विभूति कश्यप, राज गायकवाड़ आशीष आहूजा, राहुल यादव, अनवेश पांडे, कन्या शक्ति, तनु ठेठवार, निशा वैष्णव उपस्थित रहे।

  • इन्हें भी देखें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    *ग्रामीणों के अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा होगी : कलेक्टर* *खदान प्रभावितों को सभी आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी* कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत आज प्रस्तावित अम्बिका परियोजना माइंस से प्रभावित पाली…

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    *रायपुर ।*  पटेल मरार समाज के इस गरिमामय आयोजन में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी ने अपने संविधान में  कहा कि ऐसे आयोजन समाज की एकता, संगठन और विकास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW