कोरबा पाली/अधिवक्ता संघ पाली के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजन किया गया जो दिनांक : 28 फरवरी 2026, शनिवार स्थान : मंगल भवन पाली,
समय : सायं 7 बजे से उक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री संतोष शर्मा जी, (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा)अध्यक्षता माननीय श्री शैलेन्द्र दुबे जी (सदस्य, भारतीय विधिज्ञ परिषद, दिल्ली विशिष्ट अतिथि माननीया श्रीमती मधु तिवारी जी, (प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा, तथा छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्यगण माननीय श्री अशोक कुमार तिवारी जी,माननीय श्री आलोक कुमार गुप्ता जी,
माननीय श्री चन्द्रप्रकाश जांगड़े जी, माननीय श्री रविन्द्र कुमार पराशर जी, उपस्थिति थे अधिवक्ता संघ पाली के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का विशेष व खास बात यह रहा कि कोरबा जिले के न्यायाधीशगण माननीय जयदीप गर्ग जी माननीया गरिमा शर्मा जी माननीया डॉ ममता भोजवानी जी माननीय सुनील कुमार नंदे जी माननीय हेमंत कुमार रात्रे जी एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोरबा कु मयूरा गुप्ता सहित जिले के अन्य मजिस्ट्रेट की गरिमामयी उपस्थिति रही, उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संतोष शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोरबा ने पाली के व्यवहार न्यायालय को नए न्यायालय भवन में माह मार्च के अंत तक संचालित हो जाने का आश्वासन के साथ पाली व हरदीबाजार थाना से उदभुत आबकारी के प्रकरण जल्द पाली न्यायालय के क्षेत्राधिकार में करने बात पर विचार करने की बात कही, कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे श्री शैलेन्द्र दुबे जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जैसे ही छ0ग0 विधिक परिषद गठन होगा, ई लायब्रेरी फोटो कॉपी मशीन उपलब्ध करा देंगे कार्यक्रम में उपस्थित श्री प्रशांत मिश्रा जी, vसांसद प्रतिनिधि ने ई लायब्रेरी के लिए सांसद मद से 3 लाख रूपये दिए जाने का घोषणा किया, शपथ ग्रहण कार्यक्रम में संघ के नवनिर्वाचित सचिव अश्वनी वर्मा ने अधिवक्ता संघ, पाली का संक्षिप्त परिचय कराया, पूरे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री नवीन कुमार सिंह ने किया तथा संचालन के दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों को होने वाली कठिनाइयों से मंचस्थ अतिथियों को अवगत कराया,नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रसिंह कंवर ने अपना संक्षिप्त उद्बोधन किया और अतिथियों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके निर्वाचन का प्रमाण पत्र अतिथियों ने दिया तथा कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए संघ की तरफ से सभी सम्माननीय अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिवक्ता संघ कटघोरा के अध्यक्ष श्री राजेश पाल सहित कटघोरा के अधिवक्तागण ,नगर पंचायत पाली के पार्षद,गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधिगण, मीडिया,आस पास के ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित थे!!





