अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल पाली को भारत सरकार द्वारा गठित ‘भारतीय शिक्षा बोर्ड’ (BSB) से मिली मान्यता

*कोरबा/पाली:-* पाली विकासखंड की पहली निजी संस्था जिसे CBSE के समतुल्य ‘नेशनल बोर्ड’ से मिली संबद्धता,शिक्षा के क्षेत्र में अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल पाली ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय को अब भारत सरकार द्वारा गठित बोर्ड, ‘भारतीय शिक्षा बोर्ड’ (BSB) से आधिकारिक मान्यता प्राप्त हो गई है। विशेष बात यह है कि अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल, पाली विकासखंड की पहली ऐसी निजी शिक्षण संस्था बन गई है, जिसे इस राष्ट्रीय स्तर के बोर्ड (National Board) से संबद्धता मिली है।
CBSE के समतुल्य और आधुनिक पाठ्यक्रम: भारतीय शिक्षा बोर्ड (BSB) को CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) के समतुल्य दर्जा प्राप्त है। यह बोर्ड प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के संकल्प और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप तैयार किया गया है। अब पाली क्षेत्र के छात्रों को आधुनिक विज्ञान, तकनीक और अंग्रेजी शिक्षा के साथ-साथ भारतीय मूल्यों और संस्कृति का वह अनूठा संगम मिलेगा जो अब तक केवल बड़े शहरों के चुनिंदा स्कूलों में ही उपलब्ध था,
*क्षेत्र के लिए गौरव का विषय*
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि पाली विकासखंड के लिए यह गर्व का विषय है कि अब यहाँ के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। भारत सरकार द्वारा गठित इस बोर्ड का उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करना और उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।
स्कूल के चेयरमैन गणेश जायसवाल (एडविन सर) ने इस सफलता का श्रेय पालकों के अटूट विश्वास और शिक्षकों की मेहनत को देते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य पाली क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। BSB से मान्यता मिलना इस दिशा में हमारा सबसे बड़ा कदम है।”

  • इन्हें भी देखें

    आईटीआई पाली में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

    कोरबा 03 जून 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पाली में संचालित एनसीव्हीटी व्यवसाय कोपा-48 सीट,वेल्डर-40 सीट, मोटर मेकेनिक-24 सीट,फिटर-20 सीट, विद्युतकार-20 सीट में प्रवेश सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ…

    डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई, मौके पर मिला ट्राइसाइकिल’

    *सुशासन तिहार 2026*  *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान’* कोरबा, 02 जून 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड पाली के ग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW