अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने विभूति कश्यप

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए युवा प्रकोष्ठ की कमान युवा नेतृत्व को सौंपी गई है। महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की अनुशंसा पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर ने विभूति कश्यप (विभु) को ‘प्रदेश महासचिव’ के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।
विभूति कश्यप विगत एक दशक से राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। वर्तमान में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ में ‘प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी’ का दायित्व संभाल रहे हैं। सामाजिक स्तर पर भी उनकी सक्रियता उल्लेखनीय है; वे छत्तीसगढ़ कुर्मी चेतना मंच में प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ बैसवाड़े कुर्मी क्षत्रिय समाज युवा प्रकोष्ठ रतनपुर राज में ‘सह सचिव’ के रूप में समाज को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
उनकी बहुआयामी कार्यक्षमता और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाजसेवियों और समर्थकों ने हर्ष व्याप्त किया है। समर्थकों का मानना है कि विभूति कश्यप की ऊर्जा और अनुभव से महासभा के युवा प्रकोष्ठ को पूरे प्रदेश में एक नई मजबूती मिलेगी।

  • इन्हें भी देखें

    आईटीआई पाली में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

    कोरबा 03 जून 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पाली में संचालित एनसीव्हीटी व्यवसाय कोपा-48 सीट,वेल्डर-40 सीट, मोटर मेकेनिक-24 सीट,फिटर-20 सीट, विद्युतकार-20 सीट में प्रवेश सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ…

    डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई, मौके पर मिला ट्राइसाइकिल’

    *सुशासन तिहार 2026*  *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान’* कोरबा, 02 जून 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड पाली के ग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW