*रायपुर ।* पटेल मरार समाज के इस गरिमामय आयोजन में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी ने अपने संविधान में कहा कि ऐसे आयोजन समाज की एकता, संगठन और विकास को नई दिशा देते हैं। सम्मेलन में समाज की मजबूती, आपसी समन्वय और सामाजिक प्रगति को और सशक्त बनाने में सहायक होते है तथा इस संबंध में सार्थक चर्चा हुई।
उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि पटेल समाज की समृद्ध परंपरा और सामाजिक योगदान हमेशा से अनुकरणीय रहा है। सम्मेलन में उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकजुटता और विकास के संकल्प को दोहराया।
इस सम्मेलन की अध्यक्षता श्री मुन्ना लाल पटेल ने की। कार्यक्रम में राज सचिव श्री अशोक पटेल, उपाध्यक्ष श्री गोपाल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष (हरदिहा) श्री सुरेन्द्र पटेल तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री परमानंद पटेल सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज के नागरिक मौजूद रहे ।







