पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

*ग्रामीणों के अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा होगी : कलेक्टर*

*खदान प्रभावितों को सभी आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी*

कोरबा,
कलेक्टर कुणाल दुदावत आज प्रस्तावित अम्बिका परियोजना माइंस से प्रभावित पाली विकासखंड के ग्राम करतला पहुँचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनते हुए आश्वस्त किया कि खदान से प्रभावित बसाहट में सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्रामीणों ने आत्मीयता के साथ कलेक्टर के सामने अपनी बातें रखीं। कुछ ग्रामीणों ने नए बने घरों के मुआवजे की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने बताया कि वर्ष 2023 में किया गया ड्रोन सर्वे उपलब्ध है और परियोजना अधिसूचित होने के बाद नए निर्माणों पर मुआवजा प्रदान करना संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुरूप जो भी पात्र होगा, उसे लाभ जरूर मिलेगा। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को किसी भी दलाल या बिचौलिये के प्रभाव में न आने की सलाह दी।
ग्राम सरपंच ज्योतिष कुमार कुसरो ने गाँव की अनेक समस्याएँ कलेक्टर के समक्ष रखीं, जिनमें एसईसीएल द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णयों पर अमल न होना, श्रम नियमों के अनुरूप मजदूरी का भुगतान नहीं होना, किसानों को मुआवजा न मिलना तथा खदान प्रभावित क्षेत्र के बाहर नामांतरण पर रोक जैसे मुद्दे शामिल थे। कलेक्टर ने सरपंच की सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने तहसीलदार, एसईसीएल और श्रम विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर समस्याओं के त्वरित निराकरण की बात कही। कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्र के बाहर की भूमि में नामांतरण पर लगी रोक हटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पाली एसडीएम को ग्रामीणों की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने गाँव में सीसी रोड और आंगनबाड़ी भवन की आवश्यकता भी बताई। कलेक्टर ने जर्जर आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण कर उसके मरम्मत योग्य होने पर मरम्मत और अन्यथा नया भवन स्वीकृत करने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों ने अन्य कई समस्याएँ भी रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन कलेक्टर ने दिया।
कलेक्टर ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि वर्तमान में जिले के प्रत्येक गाँव में राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो शिविर में आवेदन देकर उसका समाधान अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने ग्रामीणों से टीबी जांच के लिए एक्सरे अवश्य कराने की अपील की और बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गाँव में शिविर लगाकर जांच करेगी, जिससे बीमारी का समय रहते पता चलने पर उपचार आसान होगा।
इसी दौरान एक वृद्धा ने गाँव के एक व्यक्ति द्वारा खेत में जाने से रोकने की शिकायत की। कलेक्टर ने राजस्व टीम को तत्काल मौके पर जाकर विवाद का निराकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने राशन दुकान में चावल वितरण की स्थिति की भी जानकारी ली। बैठक में एसडीएम पाली रोहित सिंह उपस्थित रहे।

  • इन्हें भी देखें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    *पाली (कोरबा)।* ग्राम नुनेरा में विजयादशमी के अवसर पर आज भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों के अथक प्रयास और सहयोग से यह आयोजन लगातार 13वें…

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली (कोरबा)। पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई और बुनियादी चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल परिसर में गंदगी और कभी थर्मामीटर खराब होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW