नुनेरा.संस्कार पब्लिक स्कूल, बांधाखार में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। यह विद्यालय पूर्णतः अंग्रेजी माध्यम स्कूल है, जो ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है।
कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व डायरेक्टर श्री संतोष बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ वर्तमान डायरेक्टर श्री राकेश मिश्रा के मार्गदर्शन में परिणाम घोषणा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायरेक्टर श्री राकेश मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालय में अत्यंत कम शुल्क में अध्यापन कराया जा रहा है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें प्रदान करने की भी व्यवस्था की गई है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
मुख्य अतिथि श्री संतोष बघेल ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई कि नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे शीघ्र ही अपने बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कराएं।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया एवं सभी विद्यार्थियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।





