बेटिकरी पंचायत में सड़क और नाली के लिए मचा हाहाकार,विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

*दीपका*
ग्राम पंचायत बेटिकरी के वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 के पंच श्रीमती ज्योति मांडवी, श्रीमती मंजूलता नायक तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों—श्री खगेंद्र कौशिक, मोनू नायक, ओमप्रकाश श्रीवास, पिंटू सिंह आदि—ने क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण की मांग को लेकर माननीय विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि पिछले 20-25 वर्षों से क्षेत्र में सड़क एवं नाली का निर्माण नहीं हुआ है, जिसके कारण सड़क और नाली पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। विशेष रूप से वार्ड क्रमांक 5, गली नंबर 11 की स्थिति अत्यंत खराब है, जहां एक तरफ नाली का निर्माण ही नहीं किया गया है। इस संबंध में ग्राम सभा में सरपंच को भी आवेदन दिया जा चुका है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह पंचायत एसईसीएल का गोद ग्राम होने के बावजूद बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं कुछ स्थानों पर लोगों द्वारा नाली के ऊपर अतिक्रमण कर घर बना लेने से समस्या और बढ़ गई है।

आरोप है कि ग्राम पंचायत द्वारा सरस्वती ज्ञान मंदिर के पास बनी अच्छी नाली को तोड़कर अधूरी नाली का निर्माण किया गया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई है। पंचायत सचिव द्वारा राशि की कमी का हवाला दिया जा रहा है, जिस पर ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि पर्याप्त राशि नहीं होने पर कार्य प्रारंभ क्यों किया गया।

अधूरी नाली के कारण गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्कूल के बच्चे और पालक इस समस्या से परेशान हैं, लेकिन स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नाली में कीचड़ और गड्ढों के कारण संतोष चौहान (वार्ड पंच), प्रशांत मिश्रा (विश्व हिन्दू परिषद नेता) तथा वार्ड के पिन्टू यादव जी की कार तक फंस गई, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।

विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

  • इन्हें भी देखें

    कोरबा में राखड़ डेम हादसा: मजदूर की मौत, भाजपा नेता राजेश यादव ने एन टी पी सी प्रबंधन को बताया जिम्मेदार

    कोरबा। जिले के एनटीपीसी प्लांट से लगे ग्राम डब स्थित राखड़ डेम का तटबंध अचानक टूटने से बड़ा हादसा हो गया। रविवार दोपहर हुए इस हादसे में काम कर रहा…

    गोंगपा सुप्रीमो एवं विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम का जन्मदिन आज सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा

    कोरबा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कोरबा जिले के पाली-तानाखार क्षेत्र से विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम का जन्म दिवस 19 अप्रैल रविवार को सेवा कार्यों के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कोरबा में राखड़ डेम हादसा: मजदूर की मौत, भाजपा नेता राजेश यादव ने एन टी पी सी प्रबंधन को बताया जिम्मेदार

    कोरबा में राखड़ डेम हादसा: मजदूर की मौत, भाजपा नेता राजेश यादव ने एन टी पी सी प्रबंधन को बताया जिम्मेदार

    बेटिकरी पंचायत में सड़क और नाली के लिए मचा हाहाकार,विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

    बेटिकरी पंचायत में सड़क और नाली के लिए मचा हाहाकार,विधायक को सौंपा गया ज्ञापन<br>

    गोंगपा सुप्रीमो एवं विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम का जन्मदिन आज सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा

    गोंगपा सुप्रीमो एवं विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम का जन्मदिन आज सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा

    नुनेरा में शिव महापुराण कथा जारी, 19-20 अप्रैल को होंगे विशेष प्रसंग

    नुनेरा में शिव महापुराण कथा जारी, 19-20 अप्रैल को होंगे विशेष प्रसंग

    संस्कार पब्लिक स्कूल, बांधाखार में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

    संस्कार पब्लिक स्कूल, बांधाखार में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW