कोरबा में राखड़ डेम हादसा: मजदूर की मौत, भाजपा नेता राजेश यादव ने एन टी पी सी प्रबंधन को बताया जिम्मेदार

कोरबा। जिले के एनटीपीसी प्लांट से लगे ग्राम डब स्थित राखड़ डेम का तटबंध अचानक टूटने से बड़ा हादसा हो गया। रविवार दोपहर हुए इस हादसे में काम कर रहा एक जेसीबी ऑपरेटर राख के मलबे में दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डेम के एक हिस्से में अचानक दबाव बढ़ा और देखते ही देखते राख का सैलाब बह निकला, जिसकी चपेट में जेसीबी मशीन सहित ऑपरेटर दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन दबाव अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संयोजक एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी झुग्गी झोपड़ी राजेश यादव ने एनटीपीसी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राखड़ डेम का बार-बार फटना प्रबंधन की घोर लापरवाही को दर्शाता है।

श्री यादव ने मांग की कि मृतक मजदूर की शीघ्र शिनाख्त कर उसके परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी प्रदान की जाए। लापरवाही बरतने वाले के ऊपर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में भी डेम का पाइप फटने से किसानों के खेतों में राखड़ भर गया था, जिससे भारी नुकसान हुआ था, लेकिन प्रबंधन ने उससे कोई सबक नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी औद्योगिक केंद्रों में मजदूरों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए, लेकिन लगातार हो रही लापरवाही बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते है।

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_ *पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW