*कोरबा, 30 अप्रैल 2026:* स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, नुनेरा, ब्लॉक पाली, जिला कोरबा ने सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं एवं 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। विद्यालय ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 93% से अधिक का परिणाम दर्ज किया है।
विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार, कक्षा 10वीं में 127 विद्यार्थी दर्ज थे, जिनमें से 117 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 111 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे कक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.87% रहा। 10वीं में 72 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 38 द्वितीय श्रेणी और 01 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 02 विद्यार्थियों को पूरक की पात्रता मिली है जबकि 04 अनुत्तीर्ण रहे।
वहीं कक्षा 12वीं में 107 दर्ज विद्यार्थियों में से 104 परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 97 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की और कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.26% दर्ज किया गया। 12वीं में 53 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 41 द्वितीय श्रेणी तथा 3 तृतीय श्रेणी में पास हुए। 5 विद्यार्थियों को पूरक मिला है और 2 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं।
विद्यालय के प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत से यह शानदार परिणाम संभव हो सका है। पूरक प्राप्त विद्यार्थियों को भी निराश न होकर अगली परीक्षा की तैयारी में जुटने के लिए प्रेरित किया गया।


