सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर शिव मंदिर में रुद्राभिषेक पूजन

👉🏼विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित
पाली/
नगर पंचायत पाली के तत्वाधान में श्री सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भक्तिमय आयोजन शिव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ.
  इस कार्यक्रम में प्रातः शिव मंदिर में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया. तत्पश्चात प्रधानमंत्री मोदी के सोमनाथ मंदिर गुजरात में पूजा अर्चना के लाइव प्रसारण विशाल एलईडी के माध्यम से प्रसारित कर नागरिकों को दिखाया गया. दोपहर बाद मंदिर प्रांगण में भजन मंडली द्वारा भजन कीर्तन और पूजन किया गया. मंचीय कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि पुराणों के अनुसार सोमनाथ मंदिर पर कई बार आक्रमण कर मुस्लिम शासको ने इसकी संपत्ति कई बार लूटी. आखिरी बार 1026 में मोहम्मद गजनबी ने इस पर आक्रमण कर इस मंदिर को तहस-नहस कर दिया था. इसके बाद इस मंदिर का पुनर्निर्माण कर पुनर्स्थापित किया गया. जिसके 1000 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारतवर्ष में भारत सरकार द्वारा पुरातत्व स्थलों और स्मारकों में एक साथ 11 मई को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में पाली के ऐतिहासिक और पुरातत्व महत्व वाले हजार साल पुराने शिव मंदिर में भी यह आयोजन होना सौभाग्य की बात है. यह मंदिर भी हमारी अटूट आस्था का केंद्र है.पाली नगर के मंदिर के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि और शांति खुशहाली की कामना भी की. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संजू अजय जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय भावनानी, नपं उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, पार्षद श्रीमती गीता शुक्ला, सुनील नारायण साहू ,तूफान सिंह राज, प्रयाग नारायण शांडिल्य ,रामविलास जायसवाल ,हरीश चावड़ा, नटवरलाल मारू, गुहा राम प्रजापति, विशाल मोटवानी, श्रीमती कमला जायसवाल ,प्रभा गायकवाड, नंदनी जायसवाल, सीएमओ पूर्णेन्द्र तिवारी, नायब तहसीलदार श्री पाटले, नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी रितेश जायसवाल, रितेश शुक्ला एवं अन्य श्रद्धालु ,नागरिक गण उपस्थित थे.

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_ *पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW