प्रतिबंध के बावजूद ट्रांसफर,वन विभाग की कार्यशैली कटघरे में…

बिलासपुर:- बिलासपुर वन विभाग में नियम विरुद्ध स्थानांतरण को लेकर अब विवाद गहराता नजर आ रहा है। वन विभाग में कार्यरत कर्मचारी सुरेंद्र यादव के तबादले को लेकर लिपिक संघ ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि सीसीएफ कार्यालय द्वारा वन वृत्त में पदस्थ सुरेंद्र यादव का नियमों के खिलाफ स्थानांतरण कर उन्हें सीसीएफ कार्यालय भेज दिया गया है, जबकि वर्तमान समय में प्रदेशभर में स्थानांतरण पर प्रतिबंध लागू है।जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र यादव वन वृत्त में पदस्थ एकमात्र लिपिक थे। ऐसे में उनके स्थानांतरण के बाद कार्यालयीन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इतना ही नहीं, लिपिक संघ का आरोप है कि एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को प्रभार देकर काम कराने की मंशा से यह पूरा कदम उठाया गया है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

इस मामले को लेकर जिला लिपिक संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप ने कड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि जब शासन स्तर पर स्थानांतरण पर रोक लगी हुई है, तब इस तरह का आदेश जारी होना कई सवाल खड़े करता है। उनका कहना है कि यदि किसी कर्मचारी का स्थानांतरण करना ही है तो वह मुख्यमंत्री समन्वय समिति की प्रक्रिया के तहत होना चाहिए, न कि किसी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से।लिपिक संघ ने साफ चेतावनी दी है कि अगर सोमवार तक सुरेंद्र यादव का स्थानांतरण आदेश निरस्त नहीं किया गया, तो वन परिसर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संघ का कहना है कि कर्मचारियों के अधिकारों और नियमों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अब देखना होगा कि बढ़ते विरोध और कर्मचारियों के आक्रोश के बीच वन विभाग इस मामले में क्या फैसला लेता है।

  • इन्हें भी देखें

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    नगर पालिका परिषद बोदरी परिसर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने विधिवत तिरंगा झंडा फहराया। ध्वजारोहण…

    बिलासपुर आगमन पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चेलक का जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल ने किया आत्मीय स्वागत

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चेलक के बिलासपुर आगमन पर बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के निवास पर जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW