तपती गर्मी में ‘जल नायक’ बने राजेश सूर्यवंशी, खूंटाघाट से छोड़ा जीवनदायी पानी…सैकड़ों गांवों की प्यास बुझाने उतरे राजेश सूर्यवंशी, खूंटाघाट से बहा राहत का सैलाब

बिलासपुर – भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुवे आज जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने खूंटाघाट जलाशय से दायीं और बायीं तट की नहरों में पानी छोड़ा, जिससे सैकड़ों गांवों में उम्मीद की नई किरण जाग उठी है।बताया गया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में सूखते तालाबों को भरना है, ताकि ग्रामीणों और मवेशियों के लिए पानी की उपलब्धता बनी रहे। इस दौरान स्वयं अध्यक्ष ने जलाशय का गेट खोलकर इस अभियान की शुरुआत की। इस फैसले से नहर किनारे बसे 100 से अधिक गांवों के 211 तालाबों को नया जीवन मिलने जा रहा है।वर्तमान हालात ऐसे हैं कि कई गांवों में तालाब सूखने की कगार पर पहुंच चुके थे, जिससे निस्तारी का संकट गहराता जा रहा था। ऐसे में यह कदम ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि हर हाल में तालाबों को भरा जाए और पानी की एक-एक बूंद की निगरानी की जाए।जनप्रतिनिधियों ने साफ चेतावनी भी दी है कि इस पानी का उपयोग केवल तालाब भरने के लिए किया जाए। यदि कोई इसका दुरुपयोग करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि पानी का जिम्मेदारी से उपयोग करें, ताकि हर गांव तक राहत पहुंच सके।

  • इन्हें भी देखें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    सीपत (सतीश यादव) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे…

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    सीपत (सतीश यादव)। सीपत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निरतु फीडर से जुड़े ग्रामीण इन दिनों लगातार बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्राम गुड़ी सहित फीडर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW