श्रद्धांजलि योजना के तहत शोकाकुल परिवारों को मिली सहायता राशि, सरपंच संजय राज ने सौंपे 2-2 हजार रुपये

कोरबा – ग्राम पंचायत बोईदा में श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत शोकाकुल परिवारों के बीच सरपंच संजय राज पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा आर्थिक सहयोग प्रदान किया। ग्राम बोईदा के किशुन मरावी की माता एवं बालाराम कमरों की पत्नी के निधन पर सरपंच संजय राज ने शोक व्यक्त करते हुए दोनों परिवारों को 2-2 हजार रुपये की नकद सहायता राशि सौंपी।इस अवसर पर सरपंच संजय राज ने कहा कि ग्राम पंचायत हमेशा ग्रामीणों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवारों को सहयोग देना पंचायत का दायित्व है।

वहीं विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं होती, बल्कि लोगों के दुख-दर्द में सहभागी बनना भी उनका कर्तव्य है। उन्होंने सरपंच की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना सराहनीय कार्य है।कार्यक्रम के दौरान वार्ड पंच भुनेश्वरी पटेल, गौरी मरावी, प्रतिनिधि तुंगन पटेल सहित शोकाकुल परिवार के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि दुख की घड़ी में मिला सहयोग परिवारों को संबल देने का कार्य करता है।गौरतलब है कि श्रद्धांजलि योजना के तहत सरपंच संजय राज द्वारा अब तक लगभग 15 शोकाकुल परिवारों को सहयोग राशि प्रदान की जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में आर्थिक सहारा मिल रहा है तथा पंचायत के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

  • इन्हें भी देखें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    कोरबा। ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक एवं आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW