प्रदेश नेतृत्व का बड़ा फैसला: सुजीत सिंह को मिली जवाली मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी, समर्थकों में खुशी

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन विस्तार एवं मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोरबा के जिला उपाध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि एवं पार्षद सुजीत सिंह को जवाली मंडल का मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से तथा भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुमोदन एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई है। संगठन द्वारा जारी आदेश में सुजीत सिंह को जवाली मंडल की जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा की गई।सुजीत सिंह लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रिय कार्यशैली एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।


भाजयुमो पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि सुजीत सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जवाली मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा युवाओं की भागीदारी और अधिक मजबूत होगी। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।इस अवसर पर भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने सुजीत सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल का लाभ जवाली मंडल को निश्चित रूप से मिलेगा।सुजीत सिंह ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

  • इन्हें भी देखें

    नेवसा को मिली 53.25 लाख की विकास कार्यों की सौगात, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमि पूजन

    हरदीबाजार -ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को गति देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।…

    पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

    कोरबा – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सरपंच संजय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW