
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।संजय राज ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील की।उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख करे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया। सरपंच संजय राज ने सभी नागरिकों से प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

