
बिलासपुर। शहर के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक मंच शारदा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित सीजन-8 का भव्य कार्यक्रम आज 14 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम उद्योग भवन, बिलासपुर में संपन्न होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न जिलों के दर्जनों प्रतिभाशाली गायक-गायिकाएं अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।कार्यक्रम का आयोजन यशवंत सिंह राजपूत (ऑर्गेनाइज़र) के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

इस अवसर पर श्री सोशल फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रद्धा दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि सीवी रमन विश्वविद्यालय की डॉ. श्वेता साव विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। वहीं बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह (आईपीएस) विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कार्यक्रम में बिलासपुर, कोरबा, भिलाई, महासमुंद, धमतरी, नारायणपुर, सरायपाली सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस संगीतमय शाम का आनंद लेने की अपील की है।


