कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ


सीपत (सतीश यादव) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत गुरुवार को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के कुटेला धाम में भव्य शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित जाति मोर्चा मल्हार मंडल के तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत माता सहोदर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जहां क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रार्थना की।


कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सूर्यवंशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।


उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के दौरान क्षेत्र में विभिन्न सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हेमंत नवरंगे, महामंत्री सुरेश बंजारे, सुखराम खूँटे, सत्या राय, विमल कांत, कवेंद्र गंधर्व, राजेंद्र कुर्रे, अशोक सोनी, सुभाष टंडन, भागवत दीवान, मलिक दास दीवान, साधराम दिवाकर, शैलेंद्र घृतलहरे, द्वारिका प्रसाद, धीरज, शंभूलाल, सोनू खूंटे, राजू घृतलहरे, नवीन घोष, मंगल खूंटे, खेलूं घृतलहरे, जीवन घृतलहरे, रत्नूराम, जगदीश कुर्रे सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • इन्हें भी देखें

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    सीपत (सतीश यादव)। सीपत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निरतु फीडर से जुड़े ग्रामीण इन दिनों लगातार बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्राम गुड़ी सहित फीडर से…

    कार्यालयीन लापरवाही पर सख्त एक्शन, विकास तिवारी सस्पेंड

    बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड शिक्षा कार्यालय में बड़ी कार्रवाई हुई है। ड्यूटी में लापरवाही, बिना सूचना के कार्यालय से गायब रहने और सरकारी दस्तावेजों में कथित फर्जीवाड़े के आरोप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW