बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती


सीपत (सतीश यादव)। सीपत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निरतु फीडर से जुड़े ग्रामीण इन दिनों लगातार बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्राम गुड़ी सहित फीडर से जुड़े कई गांवों में बार-बार बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।ग्रामीणों का आरोप है कि दिनभर में कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है और कई बार हर आधे घंटे में बिजली काट दी जाती है। लगातार हो रही इस आंख-मिचौली से घरेलू कार्य, खेती-किसानी से जुड़े काम, विद्यार्थियों की पढ़ाई तथा छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना बिजली विभाग की जिम्मेदारी है, लेकिन लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन किया जाता है, लेकिन कई बार कॉल रिसीव नहीं किया जाता, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग से निरतु फीडर की विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार करने, बार-बार होने वाली कटौती पर रोक लगाने तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सामूहिक रूप से विभाग के समक्ष अपनी नाराजगी दर्ज कराएंगे।

  • इन्हें भी देखें

    सेवा पूरी हुई, सम्मान बाकी रहा… 210 शिक्षक-कर्मचारियों को तृतीय वर्ग संघ ने दिया सम्मान

    बिलासपुर: छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सह कर्मचारी स्नेह सम्मेलन 2026 का आयोजन…

    सेवानिवृत्त शिक्षकों-कर्मचारियों के सम्मान तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने शाल-श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित

    बिलासपुर: छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सह कर्मचारी स्नेह सम्मेलन 2026 का आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW