कार्यालयीन लापरवाही पर सख्त एक्शन, विकास तिवारी सस्पेंड

बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड शिक्षा कार्यालय में बड़ी कार्रवाई हुई है। ड्यूटी में लापरवाही, बिना सूचना के कार्यालय से गायब रहने और सरकारी दस्तावेजों में कथित फर्जीवाड़े के आरोप में सहायक ग्रेड-02 विकास तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।बिल्हा ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 विकास तिवारी पर लंबे समय से अनियमितता और अनुशासनहीनता की शिकायतें मिल रही थीं। विभागीय जांच में पाया गया कि वे कई बार बिना किसी सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहते थे और अपने निर्धारित दायित्वों का भी सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे थे।जांच के दौरान सबसे गंभीर मामला उपस्थिति पंजी में छेड़छाड़ का सामने आया। आरोप है कि अधिकारियों द्वारा उनकी अनुपस्थिति दर्ज किए जाने के बाद भी उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर में स्वयं हस्ताक्षर कर रिकॉर्ड को बदलने का प्रयास किया।

विभाग ने इसे सरकारी दस्तावेजों में गंभीर हस्तक्षेप और नियमों का उल्लंघन माना है।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से विकास तिवारी को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टैगनबाड़ा विकासखंड कोटा निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें केवल नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि प्रारंभिक जांच में आरोप प्रमाणित पाए गए हैं। कार्यालयीन पंजी में छेड़छाड़ और अनाधिकृत अनुपस्थिति जैसे मामलों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों के विरुद्ध कार्य करने वाले कर्मचारियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • इन्हें भी देखें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    सीपत (सतीश यादव) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे…

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    सीपत (सतीश यादव)। सीपत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निरतु फीडर से जुड़े ग्रामीण इन दिनों लगातार बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्राम गुड़ी सहित फीडर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW