बिग ब्रेकिंग:- मुआवजा माँगने पर SDM रोहित ने किसान को धमकाया कहा : ‘जिंदा गाड़ दूंगा’, पीड़ित ने थाने में किया शिकायत,


*कोरबा/पाली:-* कोरबा जिले के पाली तहसील से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहाँ के करतली गाँव के एक किसान ने पाली के अनुविभागीय अधिकारी (SDM) रोहित कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं,किसान पीताम्बर सिंह ने थाना पाली में आवेदन देकर SDM के खिलाफ शासकीय पद के दुरुपयोग, मारपीट,जान से मारने की धमकी देने और अवैध रूप से थाने में बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करने की माँग की है,

*क्या है पूरा मामला?* 
पीड़ित किसान पीताम्बर सिंह पिता भुवन सिंह, निवासी ग्राम करतली ने अपने आवेदन में बताया कि 24 जून 2026 को गाँव में एस.ई.सी.एल की अप्रोच रोड के निर्माण के लिए सीमा चिन्हांकन का कार्य चल रहा था। इस दौरान प्रशासनिक अमला दल-बल के साथ मौके पर मौजूद था।

पीताम्बर का आरोप है कि उसकी और अन्य ग्रामीणों की जमीन इस सड़क निर्माण से प्रभावित हो रही है, लेकिन उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है। इसी माँग को लेकर वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे और कह रहे थे कि पहले मुआवजे का निराकरण हो फिर निर्माण शुरू किया जाए।

*SDM पर लगे ये गंभीर आरोप:* 
आवेदन के अनुसार, इसी दौरान मौके पर मौजूद SDM रोहित कुमार ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के जबरन काम शुरू कराने का प्रयास किया,जब पीताम्बर ने बिना मुआवजे की जमीन पर काम रोकने का अनुरोध किया तो SDM आगबूला हो गए।

*पीड़ित का आरोप है कि:-*
पीड़ित ने SDM पर सरेआम कालर पकड़कर धक्का-मुक्की करने,अत्यंत उग्र होकर जान से मारने की नीयत से धमकी दी कि _’तुमको जिंदा गाड़ दूंगा’,अपने पद का दुरुपयोग कर पुलिस से जबरन पकड़वाया और धमकाया कि _’तुमको 7 महीने का जेल भेज दूंगा, कोई बाहर नहीं निकाल सकता,इसके बाद पीड़ित को बिना किसी अपराध के शाम तक थाने में अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा गया।

*किसान की माँग* 
पीताम्बर सिंह ने थाना प्रभारी पाली को दिए आवेदन में SDM रोहित कुमार के खिलाफ संज्ञेय अपराध के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की माँग की है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। शिकायत कर्ता सहित ग्रामीणों ने कहा कि अगर प्रशासन इस मामले में जल्द कार्यवाही नहीं करती तो जिला में उग्र आंदोलन करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय घेराव की चेतावनी दी है।

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_ *पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW