अधिवक्ता रूपेश कंवर बने कँवर समाज के प्रदेश महासचिव (युवा प्रभाग)

छत्तीसगढ़ कंवर समाज विकास समिति का प्रदेश स्तरीय निर्वाचन सम्पन्न

छत्तीसगढ़, रायपुर,दिनांक 28/06/2026

छत्तीसगढ़ कंवर समाज विकास समिति के युवा प्रभाग के संगठनात्मक विस्तार के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का सफलतापूर्वक निर्वाचन सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में समाज के 19 जिला महासभा से आए जिला प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों, सहित उपस्थित जन समुदाय की सहभागिता रही।

सर्वसम्मति से समाजसेवी एवं अधिवक्ता श्री रूपेश कंवर ग्राम रंगोले ( नुनेरा) जिला कोरबा निवासी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, सक्रिय भागीदारी एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए प्रदेश महासचिव (युवा प्रभाग) पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कंवर समाज के लिए गर्व का विषय है।

समिति के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री कंवर के नेतृत्व में युवा प्रभाग को नई ऊर्जा एवं दिशा प्राप्त होगी। उनके मार्गदर्शन से समाज के युवाओं में जागरूकता, संगठनात्मक मजबूती तथा सामाजिक उत्थान के कार्यों को गति मिलेगी।

इस अवसर पर आदिवासी समाज सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, प्रबुद्ध जनों एवं समाज के सदस्यों ने श्री रूपेश कंवर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सभी ने उनके सफल, स्वस्थ एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए ‘पुरखा प्रकृति शक्ति’ से मंगलकामना की।

श्री रूपेश कंवर की इस नियुक्ति से कंवर समाज एवं विशेषकर युवा वर्ग में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि उनका कार्यकाल समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_ *पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW