*डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न*

*पाली*। भारतीय जनता पार्टी के *पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण कार्यशाला* का आयोजन *गुरुद्वारा हॉल*, पाली में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  *श्रीमती संतोषी दीवान*, पाली मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री *श्रीमती कमला देवी बरेठ* तथा मंडल अध्यक्ष श्री *चंद्रशेखर पटेल*  की गरिमामय उपस्थित रहे।

              कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तैलचित्रों पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुआ।

              स्वागत उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष *श्री चंद्रशेखर पटेल* ने कहा कि वर्तमान समय तकनीक का युग है और प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल रूप से दक्ष बनना आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण लेकर संगठन की डिजिटल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

              पाली मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री *श्रीमती कमला देवी बरेठ* ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता सरल ऐप के माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण पूर्ण करें तथा समय के साथ स्वयं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाएं।

             *मुख्य अतिथि श्रीमती संतोषी दीवान जी* ने डिजिटल प्रमाण-पत्र की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण पूर्ण कर *प्रमाण-पत्र* प्राप्त करने का आग्रह किया।

            प्रशिक्षण कार्यशाला के पश्चात *मंडल कार्यसमिति* की बैठक आयोजित की गई, जिसमें माहभर के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

                कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति श्रीमती माया कवर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री   कीर्ति कश्यप, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रयाग नारायण शांडिल्य, प्रदेश पदाधिकारी मुकेश कौशिक, मंडल उपाध्यक्ष हरीश चावड़ा एवं रूपेश कंवर, मंडल महामंत्री कामता जायसवाल एवं तारकेश्वर पटवा, मंत्री घनश्याम पटेल, कोषाध्यक्ष रितेश जायसवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष रामपाल पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गणेश चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष संजय छाबड़ा, पार्षद सोना ताम्रकार सहित अनिल जायसवाल, प्रकाश दुबे, माखनलाल बरेठ,  बसंत सोनी ,दीपक राजपूत, अनुज यादव, हरि सिंह कंवर, विष्णु पटेल, लक्ष्मीनारायण कश्यप, अंकित अग्रवाल, भूपेंद्र डिक्सेना, सुमित राम, मंगल सिंह, दिलेश्वर सिंह, जयनारायण सिंह, संजय मानिकपुरी, रमाशंकर, वीरेंद्र कुमार, संतोष कश्यप, देवेंद्र दीक्षित, राजकुमार सारथी, कैलाश सिंह, सत्यनारायण, जगतराम, ओंकार सिंह ठाकुर , हिमांशु मार्को, लगन पटेल, चैन दास  भाग्यवान सिह , जयनारायण सिंह  मंगल सिंह, भंवर पटेल, शनी राम पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_ *पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW