बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, संजीव पाल (संजू) बने सचिव; कार्यकर्ताओं में उत्साह

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।नई कार्यकारिणी में संजीव पाल को जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री ने संजीव पाल (संजू)को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संजीव पाल(संजू)ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज तथा जिला अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आम जनता की आवाज़ को बुलंद करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_ *पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW