पाली नगर में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने खींचा रथ*

*कोरबा/पाली:-* आस्था और उल्लास के साथ गुरुवार को पाली नगर में भगवान जगन्नाथ स्वामी जी की वार्षिक रथयात्रा निकाली गई, भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ एक ही रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए मौसी के घर पहुंचे। मान्यता है कि भगवान हर साल आषाढ़ माह में मौसी गुंडीचा के घर जाकर 9 दिन निवास करते हैं। और यही परंपरा पाली नगर में वर्षों से निभाई जा रही है, पाली में रथ यात्रा रमेश सोनी के निवास स्थान से प्रारंभ होकर गोविंद वैष्णव जी के निवास तक जाती है।

रथयात्रा की शुरुआत नियत स्थान से विधि-विधान के साथ हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, उपाध्यक्ष लखन प्रजापति,एल्डरमैन रामबिलास जायसवाल, एल्डरमैन हरीश चावड़ा, पार्षद प्रतिनिधि दीपक शर्मा,आयोजक दिनेश जायसवाल, आयोजक नटवर लाल मारू, रमेश सोनी, प्रतीक्षा शर्मा और नंदकुमार शर्मा,दीपक शुक्ला,शुभम सोनी,लगन जी ने सबसे पहले भगवान की पूजा-अर्चना की। इसके बाद रस्से में हाथ लगाकर रथ खींचा और परंपरा अनुसार रथ के आगे झाड़ू लगाकर *”छेरा पहरा”* किया, धार्मिक मान्यता है कि राजा से लेकर आम भक्त तक रथ के आगे मार्ग बुहारते हैं ताकि अहंकार दूर हो और सेवा भाव जागे, रथ जैसे-जैसे आगे बढ़ा, जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा की और पूजा-अर्चना की,भजन और जय जगन्नाथ के नारों से पूरा नगर गूंज उठा,अपने इष्ट के स्वागत के लिए घर के द्वार द्वार पर रंगोली बनाई गई थी, महिलाओं ने रथ पर चुनरी चढ़ाई और घर-घर से लोग दर्शन के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े,

आयोजकों ने बताया कि रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मौसी घर पहुंची, वहां भगवान तीनों भाई-बहन विश्राम करेंगे। मान्यता है कि इस दौरान दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन के कष्ट दूर होते हैं,

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_ *पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW